kaimganj news–ट्रेन की चपेट में आए छात्र की हुई दर्दनाक मौत

Picsart 23 07 17 14 46 17 507

Kaimganj news – रेलवे ट्रैक पार करते समय आई ट्रेन से कटकर छात्र के हुए 2 टुकड़े , मृतक अपने पिता के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने फतेहगढ़ जा रहा था

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 जुलाई 2023
यह दुखद घटना कासगंज -कानपुर रेलवे लाइन के शुकरुल्हापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मद्दूपुर निवासी स्वतंत्र राजपूत का 18 वर्षीय बेटा हिमांशु राजपूत केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में कक्षा 12 का छात्र है। जहां आज वह अपने पिता के साथ परीक्षा देने जा रहा था। शुकरुल्लाहपुर रेलवे लाइन बाला ओवर ब्रिज निर्माणाधीन है। यहां से होकर निकलने वाले लोग अपनी बाइक आदि वही स्थित पुलिया के नीचे से निकालकर सड़क मार्ग के दूसरी तरफ पहुंचते हैं।

ऐसा ही स्वतंत्र राजपूत ने भी किया। वे जिस समय पुलिया के नीचे से अपनी बाइक निकालने लगे। उसी समय उनका बेटा हिमांशु पुलिया के ऊपर से होता हुआ रेलवे ट्रैक पार कर जाने का प्रयास कर रहा था, कि अचानक उसी समय ट्रेन संख्या 0 5390 वहां से निकली। ट्रेन की चपेट में आते ही छात्र के शरीर के दो टुकड़े हो गए। उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । मौके से पिता द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। होनहार किशोर की मौत के सदमे से परिवार में मातम छाया हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय पुलिस बल तथा रेलवे पुलिस बल ने मौके का निरीक्षण कर छात्र के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस नेशव का पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों के अनुसार छात्र हिमांशु अपने विद्यालय में पिता के साथ बाइक द्वारा हो रही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए घर से निकला था और काल की क्रूर गति से रास्ते में ही उसकी दुखद मौत हो गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes