Kaimganj news – दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी पुलिस को लिखित तहरीर
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 17 जुलाई 2023
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला मेहंदी बाग वार्ड नंबर 2( शिवाजीनगर) से भाजपा समर्थित सभासद उत्तम उनके भाई प्रशांत कुमार पुत्र प्रेमचंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका भाई प्रशांत कुमार फर्रुखाबाद जाने के लिए घर से निकला था।

उसी समय रेलवे रोड मेरठ कोल्ड स्टोरेज के सामने कौशल पुत्र दुलारे लाल इनके भाई सुनील इसी मोहल्ले के निवासी एवं इनके मकान में रहने वाले अज्ञात 6 – 7 युवकों ने उसके भाई प्रशांत को घेर लिया और मारने पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर सभासद उत्तम भी मौके पर पहुंचे और झगड़े में शामिल हो गए।

अपने भाई को बचाने का प्रयास करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हम दोनों भाइयों को जमकर मारा पीटा। जिससे हम दोनों लोगों के काफी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि बीते दिन जब यह लोग मोहल्ले में ही एक सकरी गली से निकल रहे थे। उसी समय युवकों का हाथ सभासद भाई के कंधे से लग गया। इस पर दोनों में विवाद की नौबत बन गई थी। किंतु उस समय मोहल्ले वालों ने समझा-बुझाकर मामला को शांत कर दिया। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ घटना मारपीट तक जा पहुंची। इस पृष्ठभूमि की असली वजह नाम न छापने की शर्त पर कुछ मोहल्ले वालों ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में खुन्नस चली रही है। जो आज मारपीट के रूप में सामने आई। सभासद उत्तम उसके भाई प्रशांत कुमार ने पुलिस को तहरीर दी ।पुलिस ने फिलहाल घायल दोनों भाइयों को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भिजवा दिया है। उधर इस संबंध में कौशल तथा सुनील ने भी पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सभासद सत्तापक्ष से जुड़े होने के कारण बहुत दबंगई दिखाते हैं और आए दिन गाली गलौज तथा मारपीट पर उतारू होते हैं। आरोप है कि आज भी सभासद तथा उनका भाई कौशल के घर पर चढ़ाए थे। जहां गाली-गलौज कर जमकर मारपीट की, उसी मारपीट में संयोग से दूसरा पक्ष भारी पड़ा, जिसमें सभासद और उसका भाई कुछ ज्यादा घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीरों को लेकर जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug