Shamshabad news–शमसाबाद / फर्रुखाबाद । पशुओं के लिए चारा जुटाने गया 17 वर्षीय युवक सर्पदंश का शिकार। सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम। सर्पदंश से गंभीर युवक सीएच सी शमशाबाद से लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर । जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र की गंगा कटरी में बसे गांव बल्लू बेहटा निवासी सुनील कुमार पुत्र विजय कुमार रविवार को पशुओं के लिए खेतों में चारा एकत्रित करने के लिए गया हुआ था। बताते हैं इस वक्त गंगा कटरी क्षेत्र में बाढ़ के कारण अधिकांश खेतों में पानी भरा हुआ है ।ज्यादातर फसल बर्बाद हो रही है। वही पशुपालन करने वाले गरीब किसानों को चारा जुटाना भी दुश्वार हो रहा है। मजबूरन पशुपालक पशुओं के लिए जान की बाजी लगाकर खेतों में चारा एकत्र कर रहे हैं। रविवार को सुनील कुमार पशुओं के लिए चारा लेने के लिए खेतों में गया हुआ था। जहां सुनील सर्प दंश का शिकार हो गया। चीख पुकार सुन मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में लोगो के किसी तरह युवक को संभाला और पीड़ित युवक के परिवार के लोगो को सूचना दी। सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया ।आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने सर्पदंश के शिकार 17 वर्षीय युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमसाबाद , जहां चिकित्सकों के इंकार करने पर उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। जहा समाचार लिखे जाने तक उपचार जारी था।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug