Kaimganj news – समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय विधायक भी जन शिकायतें सुनने पहुंचे
कायमगंज /फर्रुखाबाद 15 जुलाई 2023
समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें जमीनी पट्टा तथा अवैध रूप से जमीन पर किए जा रहे कब्जों को लेकर प्राप्त हुई। इसी के साथ पैमाइश से संबंधित शिकायतें भी अन्य की अपेक्षा आज कुछ ज्यादा लेकर फरियादी पहुंचे थे । शिकायतों में राजस्व कर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाते हुए फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। राजस्व कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच के अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश।
तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति व अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर डा. सुरभि गंगवार ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनी। शमसाबाद क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी राजकुमार ने उनके पट्टे की जमीन पर सांठ गांठ कर हो रहे अवैध कब्जा करने वालों की शिकायत की। नवाबगंज के गांव बरतल निवासी अशोक कुमार दीक्षित ने एक सपा नेता द्वारा भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। तराई के गांव कुआखेड़ा खास निवासी नसीम, सलीम, तसलीम, हलीम आदि ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। कुबेरपुर निवासी अफसर की जमीन की पैमाईश को लेकर शिकायत पर एडीएम ने राजस्व व पुलिस टीम को जांच के निर्देश दिए। नवाबगंज के गांव दौलतपुर निवासी निर्मला देवी ने कहा 23 मई 2022 को पक्की मेड़बंदी हुई थी। दबंगों ने उनकी मेड़बंदी की हदें उखाड़ दी। विरोध करने पर मारपीट, जानमाल की धमकी दी। गांव चिलसरी निवासी सूबेदार रतन सिंह, प्रताप आदि ने कहा सरकारी रास्ते में खडंजा बिछा है। बिजली लाइन भी पड़ी है लेकिन कुछ लोग जबरिया रास्ता बंद करने का प्रयास कर रहे है। इस दौरान राजस्व, पुलिस, बिजली आदि से संबंधित 154 शिकायते आई। जिसमें 8 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौेक पर एसडीएम यदुवंश कुमार, सीओ सोहराव आलम, तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाह, बीडीओ मोहम्मद आरिफ, इंस्पेक्टर जेपी पाल आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct