Shamshabad news शमसाबाद/ फर्रुखाबाद
रोज साथ रहे, खेले और खाए। किंतु जब आपस में ही भिड़ गए तो कर ली लूट। यह कहावत आज घटित एक घटना पर पूरी तरह सटीक बैठती नजर आ रही है। घटना की पृष्ठभूमि से साफ हो रहा है की यदि पीड़ित युवक खुद जुआ नहीं खेलता था तो वह जुआरियों के कहने से जुआ खेलने के नाम पर उनके साथ गया ही क्यों? घटना के संबंध में शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी सरीफन पत्नी बन्नो ने मोहल्ले के ही जफरुद्दीन यासीन पुत्रगण ना मालूम तथा आरोपी के परिवार सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि आरोपी मोहल्ले में जुआ करवाते हैं, और इस जुएं के खेल में उसके पुत्र पप्पू को बुलाकर जुआ खिलवाते हैं ।आरोप है आरोपियों द्वारा जुआ के बहाने पुत्र को बुलाकर ले जाया गया और उसके साथ मारपीट करते हुए नगदी तथा मोबाइल छीन लिया। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की गई। किसी तरह पप्पू बचकर घर पहुंचा और घटना की जानकारी उसने घर में बताई । आरोप है कि आरोपियो ने एक राय होकर घर पर धावा बोल दिया। तथा ईट पत्थर चलाए। आरोपियों के इस हमले में सभी लोगो ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पुत्र के साथ मारपीट कर मोबाइल तथा रुपए छीन लिए, ऊपर से उल्टे सीधे आरोप भी लगाए । फिलहाल पीड़ित महिला ने सभी आरोपियों के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct