Kaimganj news -12 फुट गहरा है इजेक्शन चैनल का नाला,सीओ समेत फोर्स मौके पर पहुंचा, फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
कायमगंज,फर्रूखाबाद 10 जुलाई 20 23
सोमवार को चीनी मिल के गंदे नाले हौद में टयूब मिस्त्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिस नाले में उसका शव मिला वह 12 फुट गहरा है और करीब 6 फुट गंदा पानी भरा है। जानकारी पर सीओ समेत फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच की । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमवार कि सुबह लगभग 8:00 बजे दि किसान सहकारी चीनी मिल स्थित करीब 12 फुट गहरे इजेेक्शन चैनल के गंदे नाले हौद में मिल,कर्मचारियों को एक शव उतराता दिखाई दिया।खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। कर्मचारियों ने यह बात मिल प्रशासन को बताई। इस पर प्रभारी जीएम बीसी यादव, सीसीओ समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ मौेक पर पहुंचे। जानकारी पर सीओ सोहराव आलम भी मौके पर पहुंच गए। जहां देखा कि शव बुरी तरह फूल गया है। नाले में मिल की गंदगी जाती है। इसलिए शव काला हो गया था। कर्मचारियों की मदद से पुलिस ने शव निकाला। जहां देखा कि मृतक के चेहरे से खून आ रहा था। चेहरा भी फूल कर काला पड़ गया था। मृतक गुलाबी रंग की टीशर्ट पहने है। पेंट डार्क सिलेटी है। न चप्पल पहने था न ही जूते। मृतक के स्टाइलिस तरीके के बाल कटे थे। उसके पास एक मोबाइल मिला। वही गुटखा के पाउच मिले। शव मिलने की जानकारी पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे लेकिन किसी ने शिनाख्त नहीं कर पाई। घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जहां जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल को ट्रेस किया और घरवालो से बात की जिससे शिनाख्त हो सकी। सीओ ने बताया मृतक का नाम बबलू पुत्र राधेश्याम निवासी कुम्हारन टोला, गोला, जनपद लखीमपुर खीरी है। यह टयूब मिस्त्री था जो चीनी मिल में 8जुलाई को काम की तलाश में आया था। सीओ ने बताया प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से हादसा हो सकता है। जांच की जा रही है।
इनसेट
कैसे पहुंचा मृतक गंदे नाले हौद तक
कायमगंज।
चीनी मिल स्थित इजेक्शन चैनल की तरफ मृतक कैसे पहुंच गया। यह सवाल बना हुआ है। जब शिनाख्त नहीं हो पाई तो फौरन मिल प्रशासन ने अपने कर्मचारियों के बारे में जानकारी की। जहां पता चला 48 संविदा कर्मचारी व 10 परमानेंट कर्मचारी ही कार्यरत है। सोमवार को 9 अनुपस्थित थे। इसको लेकर मिल प्रशासन ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के घरों पर फोन कर जानकारी जुटाई तो साफ हुआ कि मिल में काम करने बाला कोई कर्मचारियों नहीं है। मिल के सुपरवाइजर उपेन्द्र कुमार का कहना है मिल में सुबह व दोपहर लंच के बाद हाजिरी लगती है। शाम को हाजरी नहीं होती है। चीनी मिल में गोदाम की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे है। जब पुलिस ने कैमरों को खंगालने की कोशिश की तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरे सीजन के समय ही चलते है।
चीनी मिल में लखीमपुर जिले के मिस्त्री का शव मिलने पर सनसनी फैली है। शव को लेकर अलग अलग तरीके से चर्चाए और कयास लगाए जा रहे है। पुलिस की माने तो शव करीब दो दिन पहले हो सकता है लेकिन यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। इधर बताया गया है मृतक की शिनाख्त होने के बाद परिजनों का कहना है कि मृतक काम की तलाश में चीनी मिल आया था। आखिरकार मिल में किसने बुलाया था। यह जांच का विषय है। यहां वह किसके मिला और इजेक्शन चैनल तक कैसे पहुंचा। इसके सवाल पुलिस खोजने में जुटी है। हालाकि परिजनों के आने पर स्थिति साफ होगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct