Kaimganj news –कायमगंज ,फर्रूखाबाद
शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम फरियादियों से रूबरू हुए। इस मौके पर नगर के मुहल्ला बजरिया राधाकृष्ण निवासी वेदप्रकाश ने शिकायत की है कि पड़ोसी ने अपनी छत का पन्नाला उसके कच्चे मकान की छत पर कर दिया है। बरसात का सारा पानी उसके मकान में आ रहा है विरोध करने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। जिजपुरा निवासी सूबेदार गरीब व्यक्ति है मंदिर में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा है। उसका पात्रगृहस्थी का राशन कार्ड बना हुआ था जो कि कैन्सिल हो गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसका आवदेन विभागीय कर्मचारियों ने फाड़ दिया। ग्राम नरैनामऊ निवासी ब्रजपाल ने शिकायत की है कि पक्की मेडबन्दी का पत्थर विपक्षियों ने उखाड़ फेंका है और खेत नहीं जोतने दे रहे हैं। नगर के मुहल्ला लालकुंआ निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता ने शिकायत की है उसकी गोदाम लालकुंआ स्थित ट्रान्सफार्मर के पास नाले केे ऊपर पटिया आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया है जिससे नाले की सफाई आदि नहीं हो रही है। जिस कारण पानी गोदामों मंे भर जाता है। अतिक्रमण हटवाया जाए। क्षेत्र के गांव भटासा निवासी सर्वेश कुमार ने शिकायत की है कि उसकी पत्नी के नाम ग्राम ज्योना में क्रय की गई भूमि है। जिस पर कुछ लोग जबरिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राम सिनौली निवासी सुनील कुमार ने शिकायत की है कि ग्राम वल्लू वेहटा मंे उसने जमीन खरीदी है लेकिन अभी तक उसे कब्जा नहीं मिला। कब्जा दिलाने की मांग की गई है। इस अवसर पर सात शिकायतीपत्र आए। जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस में कोतवाली प्रभारी जेपी पाल,एसएसआई विनोद कुमार यादव के अलावा राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb