Kaimganj news –कायमगंज के मोहल्ला कुकीखेल में एक और बंद घर में लाखों की चोरी कारीगर के यहां हुई चोरी के बाद पड़ोस के घर भी टूटे मिले ताले, लाखों की नकदी जेवर चोरी

Picsart 23 07 04 13 09 54 864

Kaimganj news – कायमगंज फर्रुखाबाद 4 जुलाई 2023

नगर के मोहल्ला कुकीखेल में शातिर बेखौफ चोरों ने एक और बंद घर को निशाना बनाया। वहां से लाखों की नकदी समेत जेवरात चुरा ले गए है। बीते दिवस खेत में बरामद हुई एयरगन पड़ोसी के घर से चोर चुरा ले गए थे। चोरी की घटनाओं से मोहल्ले में हडकंप मचा हुआ है। वही कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
दो तीन जुलाई की रात नगर के मोहल्ला कुकीखेल में बसीम के बंद घर में चोरी घटना हुई थी। उसी दिन चालीस मीटर दूरी पर स्थित इरफान के बंद घर में भी चोरी हुई थी। यह घटना तब खुली जब मंगलवार की रात दस बजे आसपास के लोगो की नजर उनके घर के मुख्य गेट पर पड़ी। जहां ताला खुला था। लोग अंदर पहुंचे। जहां देखा कि उनके घर का भी सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना गृहस्वामी इरफान को फोन द्वारा दी गई। वह दिल्ली में एम्स हास्पिटल में भर्ती है। उनका पूरा परिवार वही है। मोहल्ले में एक और चोरी की घटना पर पुलिस के हाथ पाव फूल गए और रात में ही पुलिस ने मौका मुआयना किया। सूचना पर इरफान की पत्नी रेहाना बुधवार की सुबह घर पहुंची। जहां चोरी की घटना पर वह परेशान हो गई। उसके आंसू आ गए। रेहाना ने बताया कि चोर तीन लाख नकद व पांच तोला सोने के जेबरात, आधा किलो चांदी के जेबरात, एलईडी टीवी भी ले गए। उन्होंने बताया जो केले के खेत में एयरगन मिली है। वह उनकी ही है।
इनसेट
कायमगंज। फर्रुखाबाद
कुकीखेल में दो बंद घर में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सवाल है आखिरकार चोरो ने बंद घर को ही निशाना क्यो बनाया। दो व तीन जुलाई को कुकीखेल निवासी कढाई कारीगर बसीम व पड़ोस के इरफान के बंद घर में भी लाखों की चोरी हुई थी। जिसमें नकदी के साथ जेबरात भी चोरी हुए थे। इस मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीमे लगाई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले है जिसमें एक सफेद कपड़ों में व्यक्ति दिखा था। पुलिस इस संदिग्ध को ट्रेस करने में जुटी है। सवाल है कि आखिरकार बंद घर को ही चोरो ने क्यो निशाना बनाया। इससे साफ है कि शातिर पहले से ही जानते थे कि यह दोनो घर बंद थे। अनुमान लगाया जा रहा चोर आसपास के ही हो सकते है। पुलिस मोहल्ले व आसपास के संदिग्धों पर नजर लगाए है। शातिर चोर मोहल्ले की भौगोलिक स्थिति को भी जानते थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना है घटना से जल्द पर्दा उठाया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes