Kaimganj news –बहु की मौत पर दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

Kaimganj news-मृतका के भाई ने ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
कायमगंज,फर्रुखाबाद 2 जुलाई2023
मदारपुर गांव में गर्भवती बहु को मार कर ससुरालीजनों ने फांसी के फंदे पर लटका दिया। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है।
क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी उमेश की पत्नी सुखरानी का शव फांसी के फंदे पर मिला था। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। मायके वाले को जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे थे और शव पर दहाडे मार मार कर रोने लगे। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस संबंध में मृतका के भाई हरिओम निवासी माधुरी नगला थाना उसैत जनपद बदायू ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा है उसने अपनी बहन सुखरानी की शादी 18 मई 2017 को उमेश से की थी। दान दहेज में दो लाख नकद, बाइक, सारा सामान दिया था। इसके बाद भी उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज मांग कर प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद भैंस भी दी थी। एक जुलाई को उसकी बहन के पति उमेश, ससुर सेवकराम, चचिया ससुर विजय सिंह, उसका पुत्र, भीकम सिंह व नीलम ने मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। वह पांच माह की गर्भवती थी। आरोपित मार कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes