Kaimganj news –घास काटने गए युवक की करंट से मौत, मचा कोहराम

Picsart 23 07 02 17 24 46 690

Kaimganj news – तार टूटने से चपेट में आया मृतक मिलकिया गांव की है घटना,
कायमगंज, फर्रुखाबाद 2 जुलाई 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के मिलकिया गांव में घास काटने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी मिलकिया निवासी हाकिम सिंह (48) पुत्र श्रीकृष्ण मवेशियों के लिए बीते दिवस लगभग 3 बजे घास काटने गांव के पास ही खेतों की तरफ गया था। जब वह रवापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों को चिंता हुई। परिवार वालों ने खोजबीन की। जहां वह रविवार की सुबह गांव के ही मोहित यादव के खेत में मृत अवस्था में प़ड़ा था। पास में ही बिजली का तार पड़ा जिसमें विद्युत प्रवाहित थी। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। मां सूरजा देवी, भाई देवेश व आदेश अन्य परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर इंस्पेक्टर जेपी पाल, एसआई शिवकुमार फोर्स के साथ पहुंचे। जहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि एलटी लाइन से गांव के ही ग्रामीण खेमकरन के घर बिजली का तार गया था। उसकी कटिया पड़ी है। वही तार टूट गया। जब वह घास काट रहा था तभी उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes