kampil kaimganj news दो घरों में लाखों की चोरी,गांव में दहशत का माहौल

Picsart 23 06 21 07 35 56 433

Kampil Kaimganj news कंपिल, फर्रुखाबाद 26 जून 2023
चोरों ने दो घरों में हजारों की नकदी व जेबरात चोरी कर लिए। शातिरों ने पूर्व प्रधान के बंद घर को भी निशाना बनाया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। वही गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।
शनिवार की रात क्षेत्र के गांव चांदपुर कच्छ निवासी सरनाम अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सो रहे थे। देर रात शातिर चोर दीवार फांद कर घर में दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से व जेबर चोरी कर ले गए। सुबह परिजन जागे तो हडकंप मच गया। आसपास लोगो की भीड़ लग गई। तभी पता चला गांव के पूर्व प्रधान गजराज के पुत्र शिवनंदन के घर भी चोरी हो गई है। शिवनंदन परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। जहां से पचास हजार नकद, दो लाख कीमत के जेबर चुरा ले गए। गांव में चोरियों से हडकंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना को लेकर सीओ सोहराब आलम ने भी पीड़ितों से घटना को लेकर जानकारी ली। एसओ अशोक कुमार ने बताया मामला संदिग्ध है। एक पीडित ने बताया कि ताले टूटे है जबकि ताले खुले पाए गए। जांच की जा रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes