Shamshabad news शमशाबाद फर्रुखाबाद 25 जून 2023।पागल सियार का राहगीरों पर हमला, पशुपालक घायल आवागमन के दौरान आम लोगों की जान के दुश्मन बने पागल सियार को ग्रामीणों ने घेरकर मौत के घाट उतारा।शमशाबाद क्षेत्र में आजकल खूंखार जंगली जानवर आम लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। इन जंगली जानवरों में जंगली सूअर तथा सियार प्रमुख है। विगत दिनों पूर्व शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव पसियापुर में आवागमन के दौरान एक बुजुर्ग किसान जिसे आबागमन के दौरान जंगली सूअर ने हमला कर घायल कर दिया था । वहीं दूसरी घटना में एक आम के पेड़ के नीचे लेटे बुजुर्गों किसान को भी हमला कर घायल कर दिया गया था। इस घटना को लोग अभी भुला भी न सके थे तब तक पड़ोसी गांव कुइयां संत के निकट स्थित तालाब जहां मक्के की फसल की रखवाली करने वाले एक किसान पर पागल सियार द्वारा हमला किया गया । पागल सियार के हमले से बचने के लिए किसान द्वारा जब लाठी उठाई गई तो बो लाठी सियार के सिर में जा लगी जिससे सियार और भी उग्र हो गया। किसानों ने जानकारी में बताया पारा चढ़ने के बाद सियार घूम घूम कर लोगों को अपने शिकार बनाने की कोशिश करने लगा। शुक्रवार की शाम कुछ लोग फैजबाग कुइयां संत मार्ग से गुजर रहे थे उसी दौरान यही के निवासी एक बाइक सवार युवक पर पागल सियार द्वारा हमला किया गया। अचानक सियार के हमले से बाइक सवार ने खुद को किसी तरह बचाया। पड़ोसी गांव कुइयां खेड़ा निवासी बृजेश कुमार खेत में खड़ी फसल की रखवाली के लिए जा रहा था । उसी दौरान पागल सियार ने घात लगाकर हमला कर दिया। पागल सियार के हमले में पशु पालक घायल हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुन राहगीरों ने दिलेरी दिखाते हुए लाठी डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में सियारो का बसेरा देखा जा रहा है। लोगो का कहना था रात की कौन कहे दिन में भी भ्रमण करते हुए देखे जा रहे हैं सबसे बड़ी बात यह है इस लिंक मार्ग पर कई गांव के लोगों का आवागमन होता है। जिसमें महिलाएं बच्चे बूढ़े जवान आवश्यकता के अनुसार आबागमन करते हैं। लोगों को डर है कहीं जंगली सियार किसी की जान के दुश्मन ना बन जाए । जानकार लोग बताते हैं बरसात का मौसम लगभग करीब है और बड़ी संख्या में किसानों के खेतों में मक्के तथा गन्ने की फसल तैयार हो रही है इन्हीं फसलों में सियारो का डेरा है जो अक्सर खाने की तलाश में लिंक मार्ग पर भ्रमण करते हुए देखे जा रहे हैं।सियार के हमले से भयभीत लोगों का कहना था यदि कोई उपाय नहीं किया गया तो कभी भी कोई भी अनहोनी की घटना घट सकती है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug