Kaimganj news कई मारपीट के मामलों में पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

मारपीट कर किया घायल,मामला दर्ज
कंपिल। फर्रुखाबाद 25 जून 2023
एक किसान को परिवार के लोगो ने मारपीट कर घायल किया।
क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगपुर निवासी नरेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह खेत जोत रहा था। उसी समय परिवार के चाचा कल्याण सिंह अपने परिजन उदयवीर , कश्मीर व विपिन के साथ आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडो से मारपीट कर दी, जिससे नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर सात दिन बाद शनिवार देर शाम पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया।

ग्रामीण के साथ मारपीट, दो के खिलाफ केस दर्ज
कंपिल। फर्रुखाबाद 25 जून 2023
मुड़ौल के ग्रामीण के साथ दो आरोपियों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली कायमगंज के गांव मुडौल निवासी महिमा चंद्र ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह गांव मेदपुर गया था। किसी बात को लेकर उनका मेदपुर निवासी अवधेश व बबलू से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने लाठी डंडो से महिमाचंद्र की पिटाई कर दी। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर दोनों आरोपित के खिलाफ देर रात मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला को दी गलियां, बच्चों को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
कायमगंज फर्रुखाबाद 25 जून 2023
खेत की न्यास खोदते समय महिला को आरोपितों ने गाली दी। विरोध करने पर आरोपितों ने बच्चों व उसके पिता के साथ मार पीट कर दी।
24 जून को क्षेत्र के गांव पचरौली निवासी मीना पत्नी दीनदयाल अपने खेत की न्यास भर रही थी। तभी गांव काजीलाल, रिंकू, राजवीर जसोदा गाली गलौज करने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपितो ने पिता व उसके बच्चो को लातघूसो व लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में मामला दर्ज कर लिया।

मां, पिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
कायमगंज फर्रुखाबाद 25 जून 2023
पिता, मां को आरोपित पुत्र समेत कई ने पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर निवासी हवलदार पुत्र उमराय का कहना है उसका पुत्र अनिल चालाक व दबंग किस्म का है। 23 जून को वह घर पर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर अनिल, अनमोल, ममता ने व लाठी-डंडों ईट से उसे व उसकी पत्नी नन्ही देवी, नाती कृष्ण मुरारी की पत्नी, मां को मारापीटा। घायल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes