Kaimganj news कायमगंज। फर्रुखाबाद 23 जून 2023
हथियारों से लैस हमलावरों ने स्कूल पर हमला कर दिया। बिल्डिंग को बुलडोजर से तोड़ा और अभिलेख व सामान गायब कर दिया। तोड़फोड़ की। विरोध पर प्रबंधक व उसके साथियों पर फायर झोक दिया, जिसमें वह बाल बाल बच गए। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि क्षेत्र के गांव लहरा रजाकुलीपुर निवासी शैलेश गंगवार लालमन कर्मक्षेत्र विद्या निकेतन का प्रबंधक है। शैलेश का कहना है उनका स्कूल 1998 में जोगराज निवासी लहरा रजाकुलीपुर की जमीन पर किराए पर चल रहा है। इस मामले में जोगराज व उसके बीच एक मुकदमा भी विचाराधीन है। मुकदमें के दौरान यह जमीन जोगराज के पुत्र सतीश ने मीनू गंगवार को बेच दी जिसका मुकदमा भी विचाराधीन है। 22 जून को तड़के 6 बजे स्कूल में मीनू गंगवार व उसके पति दिलीप गंगवार, पुत्र अंकुर व अंकित निवासीगण मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा, अतुल पुत्र हरिशचंद्र उसका भाई कौशल निवासीगण मोहल्ला मेंहदीबाग व करीब आधा दर्जन अज्ञात लोग स्कूल पर जा धमके। स्कूल में रखा लैपटाप, विद्यार्थियों से संबंधित अभिलेख, रजिस्टर, फर्नीचर व अन्य सामान गायब कर दिया। और स्कूल भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सूचना पर शैलेश व उसके अन्य साथी मौके पर पहुंचे। जहां देखा उसका सारा सामान आरोपित गायब कर चुके थे। आरोपित उसके स्कूल का फर्नीचर टैªक्टर में लाद कर भेज रहे और बिल्डिंग ध्वस्त कर रहे थे। तभी हथियारों से लैस अंकित व उसके साथियों ने शैलेश पर फायर किए। इससे वह व उसके साथी बाल बाल बच गए। हमलावर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसका सारा सामान लूट ले गए। पीड़ित का कहना है उसकी स्कूल की बिल्डिंग ध्वस्त कर दी। लाखों रुपए की चोरी कर सामान नष्टकर दिया, जिससे स्कूल संचालित न हो सके। उसे जानमाल का खतरा बना है। पुलिस ने शैलेश की तहरीर पर तोड़फोड़, धमकी, गाली गलौज, चोरी समेत कई आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव
KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क
KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा
KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….
Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए
Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]
Feb