Shamshabad news शमसाबाद फर्रुखाबाद 23 जून 2023 बाबा की सरकार में राशन को तरस रहे ग्रामीणों ने कोटेदार की दबंगई पर नाराजगी जताते हुए कहा। योगी जी आप की सरकार में अधिकारियों की लापरवाही कोटेदार डकार रहा गरीबों का राशन। ग्रामीणों ने दबंग कोटेदार के खिलाफ प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की। सरकार भले ही गरीबों को हक दिलाने के लिए सक्रिय हो लेकिन यहां एक कोटेदार की दबंगई प्रशासनिक अधिकारियों पर भारी पड़ रही है।खामियाजा गांव के लोगों को उठाना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है दबंग कोटेदार अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार करते हुए जहां एक ओर गरीबों के राशन को डकार रहा है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के दौर में राशन के लिए भटकने वाले ग्रामीण आज भी कोटेदार की दबंगई का शिकार हो रहे हैं। जिसका उदाहरण विकास खंड शमसाबाद क्षेत्र के गांव रहमददापुर में देखने को मिला ग्रामीणों का आरोप है। यहां का दबंग कोटेदार किसी को भी राशन का वितरण नहीं करता दबंगई का आलम यह है। भीषण गर्मी।के दौर में राशन के लिए घंटो इंतजार करने वाले लोगो के साथ अभद्रता की जाती हैं। मौसम की परवाह किए बगैर राशन के लिए भटकने वाले ग्रामीणों ने यहां के कोटेदार पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए कहा दबंग किस्म का कोटेदार ग्रामीणों को राशन ना देकर खुद डकार रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है जो भी कोटेदार के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत करता उसी को कोटेदार का दबंग पुत्र धमका कर भगा देता है। ग्रामीणों की माने तो दबंग कोटेदार झूठे मुकदमे मे फसाने की धमकी देता है,आरोप है कुछ चहेतो का अंगूठा लगबाकर राशन वितरण कर दी एंड कर देता है। पीड़ित ग्रामीणों ने जब जब दबंग कोटेदार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की। उस आवाज को डरा धमकाकर दबा दिया गया। पिछले कई महीनों से जारी कोटेदार की दबंगई तथा जारी घोटाले को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की शिकायत पर राशन विक्रेता से दूरभाष के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन अपरान्ह कारणों से संपर्क नहीं हो सका था।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug