Shamshabad news अचानक धमाके के साथ फटे 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर के निकले तेल से मां बेटा सहित दो लोग गंभीर घायल

Picsart 23 06 18 17 32 02 341

Shamshabad news शमसाबाद ,फर्रुखाबाद 18 जून 2023 अचानक धमाके के साथ फटे 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर के निकले तेल से मां बेटा सहित दो लोग गंभीर घायल। आगजनी की भयानक घटना में पेड़ पौधे जले, ग्रामीणों में दहशत विद्युत व्यवस्था ठप जेई ने कहा शाम तक ट्रांसफार्मर रखवा कर विद्युत व्यवस्था बहाल करा दी जाएगी। भीषण गर्मी के दौर में आम आदमी पसीने से तर ब तर होकर त्राहि-त्राहि कर रहा है। आसमान से बरसती आग से हर कोई त्रस्त हो भगवान इंद्र देव से बारिश की कामनाये कर रहा है। राहत के क्षण कहीं नजर नहीं आ रहे है बैटमैन में ग्रामीणों को विद्युत विभाग का ही सहारा है। बिजली आने के बाद कम से कम घर परिवार के लोग चैन की सांस तो लेते है। ओवरलोड तकनीकी खराबी ग्राम रमापुर जसू में ग्रामीणों के लिए बिजली की समस्या बवाल ए जान बन जाएगी। शायद किसी ने सोचा भी नहीं था। बीते दिवस की रात्रि 11:30 बजे के करीब बिजली चल रही थी। ग्रामीण सतीस चंद्र के घर के पास लगा 25 केबी ए का बिधुत ट्रांसफार्मर अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद जहा गांव की बिजली गुल हो गई बही लोगो में हड़कंप भी मच गया। सतीश चंद्र अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ अलग-अलग स्थानों पर सो रहा थे सतीश तथा उनकी पत्नी रूपा देवी एक छोटा पुत्र पुनीत कुमार के अलावा बड़ा पुत्र पुष्पेंद्र कुमार तथा पुत्री रुचि सभी लोग सो रहे थे बताते हैं मध्य रात्रि के करीब धमाके की आवाज के साथ 25 केवी का ट्रांसफार्मर फट गया।अचानक धमाके के साथ फटे ट्रांसफार्मर से मोहल्ले के लोगों की नींद उड़ गई। घर के बाहर रूपा देवी पत्नी सतीश चंद्र तथा छोटा पुत्र पुनीत अचानक ट्रांसफार्मर के तेल की चपेट में आने से झुलसकर घायल हो गया। सतीश चंद्र तथा पुत्री रुचि मकान की छत पर सो रहे थे। इस घटना के बाद जहां एक ओर ट्रांसफार्मर स्थल के पास आग लग गई। वही आसपास खड़े पेड़ पौधे भी जल गए। बताया गया है की धमाका इतनी तेज था, सोते वक्त मोहल्ले के लोगों की नींद उड़ गई लोगों में दहशत फैल गई। आखिर क्या हुआ इस घटना के बाद मुहल्ले।के लोगो की मौके पर भीड़ लग गई। घटना की सूचना पुलिस तथा विधुत उप केंद्र शमसाबाद के कर्मचारियों को दी। विधुत तेल से झुलसकर घायल हुए घायलों का नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए लाया गया। विधुत ट्रांसफार्मर फटने से जहां ग्रामीण उपभोक्तओ के घरों पर अंधेरे का साम्राज्य हो गया। भीषण गर्मी में आम लोगो की रातों की नींद उड़ गई। लोगों का कहना था, गांव में लगभग एक सैकड़ा से भी ज्यादा विद्युत कनेक्शन है। भीषण गर्मी के दौर में लोगों का समय गुजारना मुश्किल होगा। शमशाबाद विद्युत उपकेंद्र के जे ई नावेद ने बताया गांव मे 25 ,25 केवीए के दो ट्रांसफर थे, एक ट्रांसफार्मर फटने की सूचना दी गई । उन्होंने यह भी बताया ट्रांसफार्मर ओवरलोड नहीं था, दोनो बिधुत ट्रांसफार्मरों पर आधा सैकड़ा कनेक्सन है। तकनीकी खराबी के चलते ट्रांसफार्मर फटा। उन्होंने बताया शाम तक दूसरा ट्रांसफार्मर रखवा कर विद्युत व्यवस्था बहाल करा दी। जाएगी ग्राम प्रधान अनुज कुमार राजपूत ने बताया रात 11:30 बजे की घटना है। इस घटना में लोगों के घायल होने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया जेई ने शाम तक ट्रांसफार्मर बदलबाकर विधुत व्यवस्था बहाल कराए जाने का आश्वासन दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes