Kaimganj news तहसील गेट के पास एंबुलेंस में गूंजी किलकारी,महिला दिया पुत्र को जन्म

Picsart 23 06 07 14 48 50 361

Kaimganj news  –आशा बहू की लापरवाही के चलते फिर दिया महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म।

कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 जून 2023
प्रसूता को अस्पताल ला रही एंबुलेंस जाम में फंसी, एंबुलेंस में महिला ने दिया नवजात शिशु को जन्म । ईएमटी एवं आशा बहू ने कराया सुरक्षित प्रसव। जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल में किया भर्ती। घटना कायमगंज क्षेत्र के गांव जौरा निवासी सागर की बताई जा रही है। इनकी 24 वर्षीय पत्नी संध्या को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा 102 एंबुलेंस से संपर्क किया गया। एंबुलेंस समय पर ग्राम जौरा पहुंचकर प्रसूता को लेकर सरकारी अस्पताल कायमगंज आ रही थी।रास्ते में मुंसिफ कोर्ट न्यायालय व तहसील गेट के बीच जाम में एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। इसी दौरान प्रसूता महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी महिला में एंबुलेंस में ही एक पुत्र को जन्म दे दिया। आनन-फानन में एंबुलेंस के ईएमटी एवं आशा बहू ने मिलकर सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चलें कायमगंज पुलिया पुलगालिव से लेकर नगर की जामा मस्जिद तक भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसके चलते अस्पताल आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही सामने आ रही है आशा बहुओं को पहले दिन से 9 माह तक जब तक प्रसव न हो जाए तब तक महिला का रूटीन चेकअप आशा बहू की जिम्मेदारी होती है। समय पूरा होने से पहले ही आशा बहू द्वारा प्रसूता महिला को अस्पताल में भर्ती कराना होता है। बारहाल जो भी हो प्रसूता महिला एवं उसका बच्चा सुरक्षित हैं जिनका समाचार लिखे जाने तक इलाज जारी था।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes