kaimganj news संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर कई घंटे तक अस्पताल में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Picsart 23 05 30 16 11 44 706

Kaimganj news कायमगंज/फर्रूखाबाद 30 मई 2023
संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल आई युवती की उपचार शुरू होने से पूर्व मौत हो गई । अस्पताल द्वारा भेजे गए मेमो पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार कर दिया । इसके बाद कई घंटे तक अस्पताल में पुलिस एवं युवती के परिजनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। भेजे गए अस्पताल मेमो मैं सुधार के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर निवासी विनोद कुमार की 18 वर्षीय पुत्री भारती की बताई जा रही है। युवती को गंभीर अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल देर रात सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बीच भर्ती कराया गया। जहां उपचार शुरू होने से पूर्व युवती की मौत हो गई ।चिकित्सक द्वारा मेमो कोतवाली कायमगंज भेजा गया। जिस पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। किंतु परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सुबह कई घंटे तक पुलिस तथा परिजनों के बीच पोस्टमार्टम को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा इसके बाद कोतवाली अस्पताल द्वारा भेजे गए मेमो में सुधार किया गया इसके बाद ही हल्का दरोगा पिपल कुमार ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया । परिजनों का कहना था युवती की देर रात हालत खराब हो गई उसको उल्टी एव दस्त की शिकायत थी। अचानक तबीयत खराब होने पर युवती को अस्पताल लाए थे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अमरेश कुमार ने बताया की प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा था। जिस कारण मेमो अस्पताल से कोतवाली भेजा गया था। वही युवती की मौत पर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes