farrukhabad news गोली लगाने से युवक की मौत,मचा कोहराम

Picsart 23 05 29 11 33 39 273

Farrukhabad news फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद 29 मई 2023
बीती रात गाली-गलौज का विरोध करना किसान को भारी पड़ गया| रिटायर्ड अध्यापक के पुत्रों नें मारपीट कर उसे गोलियों से भून दिया| इसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया जहाँ से आधी रात को पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लेकर पंहुची जहाँ किसान को मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है|

Picsart 23 05 29 11 32 27 533

कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम गैसिंगपुर निवासी 50 वर्षीय मनोज कुशवाह का गाँव के ही परिवारी रामप्रताप पुत्रों से विवाद चलता था| रामप्रकाश के पुत्र आये दिन शराब के नशे में आकर गाली-गलौज करते थे| दो दिन पूर्व भी विवाद हुआ था| मनोज के पुत्र अन्नू सिंह नें बताया कि बीती रात लगभग 9-10 के बीच रामप्रताप के पुत्र सत्यम सिंह व शिवम सिंह मेरे घर में दाखिल हुए और गाली-गलौज करनें लगे| जब गाली-गलौज का विरोध किया| विवाद होनें पर मनोज सिंह अपनी पत्नी आशा देवी व पुत्र अभय व भाई संजय सिंह व राजीव सिंह के साथ रामप्रताप के नलकूप के पास बने घर पर शिकायत करनें गये| जहाँ रामप्रताप के दोनों पुत्र सत्यम व शिवम सिंह पहले से ही मौजूद थे| तीनों पिता-पुत्र मनोज के साथ गाली-गलौज व मारपीट करनें लगे| सत्यम व शिवम नें मनोज के हाथ पकड़े और रिटायर्ड अध्यापक रामप्रताप नें अपनी लाइसेंसी एक नालू बंदूक से सीने में गोली मार दी| जिससे मनोज गम्भीर रूप से घायल हो गये| उन्हें सीएचसी एम्बुलेंस से लाया गया | जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर किया गया| रात 1:05 बजे मनोज को भाई प्रमोद नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ परीक्षण के बाद मनोज को चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| पुलिस नें शव मौके पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की| पुलिस नें मामले में मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया | मृतक की पत्नी आशा देवी व राज दुलारी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करानें की तैयारी कर रही है| हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को बरामद कर लिया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| इसके साथ ही अन्य विधिक कार्यवाही भी हो रही है|बंदूक को भी कब्जे में ले लिया गया है|

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes