Kaimganj news घरेलू विवाद में फूफा ने 15 वर्षीय युवक को मारपीट कर किया घायल

Picsart 23 05 20 18 07 51 144

Kaimganj news  कायमगंज/ फर्रुखाबाद 20 मई 2023

अन्नप्राशन की दावत बांटने को लेकर परिवार में विवाद की नौबत आ गई। मामला तू -तू ,मैं -मैं तक जा पहुंचा । गुस्से में आकर फूफा ने 15 वर्षीय युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को डॉक्टरी परीक्षण एवं इलाज के लिए कायमगंज सरकारी अस्पताल भेजा गया। घटना थाना कंपिल के मोहल्ला गंगाटोला की बताई जा रही है। यहां के निवासी विनय कुमार पुत्र सुभाष चंद्र अपने जीजा उमेश के घर कंपिल आया हुआ था। बताया गया है कि युवक के फूफा नीलेश राजस्थान से बीते दिवस ही कंपिल आए थे और अन्नप्राशन की दावत को लेकर घर में विवाद हो गया। इसके बाद विनय कुमार को फूफा नीलेश ने शराब के नशे में जमकर पीटा। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। घायल अवस्था में पुलिस द्वारा विनय कुमार को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने युवक का डॉक्टरी परीक्षण एवं इलाज किया। बताया गया है कि पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
यह है शराब का अवगुण जिसने सामाजिक मर्यादाओं को तार-तार कर आपसी रिश्तो को भी शर्मसार कर दिया। यदि नशा ना होता तो शायद राजस्थानी नीलेश ऐसा कदम नहीं उठाता । क्योंकि जिसे उसने मारा-पीटा आखिर वह उसकी पत्नी का ही सगा भतीजा था और उम्र में भी उससे बहुत छोटा था। लेकिन सुरा के नशे में भला यह मर्यादाएं कहां रह जाती है ,और उसी का परिणाम हुआ की अन्नप्राशन की रस्म की दावत से पहले ही परिवार में इतने बड़े झगड़े की नौबत बन गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes