kaimganj news साहसी बालिका संस्था की अध्यक्ष (दिव्यांग) बेटी को दी जान से मारने की धमकी- शिकायत पुलिस से

Picsart 23 04 08 05 23 05 523

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 मई 2023
साहसी बालिका संस्था की अध्यक्ष दिव्यांग बेटी खुशबू मिश्रा पुत्री गिरिराज किशोर निवासी बगिया मोहल्ला कायमगंज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह आज प्रातः लगभग 6:00 बजे अपनी मां के साथ मंदिर पूजा करने गई थी। उसी समय वहां अराजक तत्व शिवम मिश्रा पुत्र श्याम बाबू मिश्रा आ गया और आते ही इसने मुझे बहुत ही गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया। तो शिवम ने मेरे साथ मारपीट करना शुरू कर दी। काफी देर तक यह मुझे धक्के मारता रहा। मेरी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मेरे परिजन आ गए। उन्होंने किसी तरह इसके चंगुल से मुझे छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय शिवम ने दिव्यांग बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस से शिकायत करते हुए सामाजिक कार्यों से सरोकार रखने वाली संस्था अध्यक्ष इस दिव्यांग बेटी ने शीघ्र समय रहते , आरोपी शिवम के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। मोहल्ला वासी बता रहे थे की शिवम बहुत ही अराजक व्यक्ति है। शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब के नशे में अपने माता पिता को भी गाली गलौज करता रहता है। इतना ही नहीं मोहल्ले के सीधे-साधे गरीब लोगों को भी प्रताड़ित करने का प्रयास करते हुए अक्सर उन्हें भी गालियां देता है । इसकी इस वेजा हरकत से मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। आज तो उसने उस दिव्यांग बेटी पर ही हमला कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जो गरीब बस्ती, भट्टा मजदूरों के बच्चों को अपनी संस्था की सदस्य बालिकाओं के सहयोग से घर-घर दस्तक देकर कपड़े आदि सामग्री एकत्र कर इन गरीबों को उपलब्ध कराती रहती है। साथ ही गरीबों के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए ऐसे बच्चों को शिक्षण सामग्री व शिक्षा से जुडी हईअन्य वस्तुएं भी उपलब्ध करातीं है। स्वच्छता मिशन जैसे सामाजिक कार्यों के द्वारा लोगों में अच्छी सोच पैदा कर उन्हें जागृत करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहने वाली दिव्यांग बेटी पर आज जिस तरह हमला कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस प्रकरण को लेकर पूरे नगर में आक्रोश दिखाई दे रहा है। अब देखना यह है कि कानून की रक्षक पुलिस शिकायत मिलने के बाद क्या कार्यवाही करेगी? और कब तक। जिससे कि इस अराजक तत्व की हरकतों पर रोक लग सके। इसके लिए लोग पुलिस कार्यवाही का फिलहाल बेसब्री से इंतजार तो कर ही रहे हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes