Kaimganj news तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने टकराई दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

Picsart 23 05 18 18 15 03 040

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 मई 2023

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल। थाना कंपिल पुलिस ने दोनों युवकों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। घटना थाना कंपिल क्षेत्र में स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है। बताया गया कि अज्ञात दोनों युवकों की आमने सामने बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिससे एक मोटरसाइकिल पर सवार दोनों अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ विपिन सिंह ने दोनों की हालत चिंताजनक बताते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस दोनों युवकों की पहचान के लिए जांच पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक थाना कंपिल क्षेत्र के सिकंदरपुर तिहईया के मजरा हन्या गांव के बताए जा रहे हैं । समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। घायल युवकों के बारे में जानकारी मिलने पर उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। किंतु कोई भी परिजन कायमगंज अस्पताल समाचार लिखे जाने तक नहीं पहुंचा था । यदि कोई पहुंचता है। तो सही ढंग से घायलों की पहचान की पुष्टि की जा सकती है। फिलहाल उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार घायलों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर एक की पहचान 20 वर्षीय सोनू पुत्र मुकेश तथा दूसरे 18 वर्षीय अमन पुत्र इस्लाम निवासी गांव हन्या (कंपिल) के रूप में की है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes