Delhi news अगले 5 साल के लिए…’ कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर कपिल सिब्बल ने दी पार्टी को राय

Picsart 23 05 16 08 12 19 320

Delhi news साभार:-
दिल्ली (द एंड टाइम्स न्यूज़)
कर्नाटक में कांग्रेस को मिली अप्रत्याशित सफलता से जहां इस राज्य के पूर्व सत्ताधारी दल में मायूसी के साथ ही मंथन का दौर जारी है। वही कांग्रेस की इस जीत पर कर्नाटक की जनता खुशी मना रही है। उसका कहना है कि परिवर्तन जरूरी था। वही इस बंपर जीत पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसे समय में. कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी को एक संदेश देते हुए अपनी राय भी व्यक्त की है:-
2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद राजनीति प्रतिक्रियाएं आने का सिलसिला जारी है।. इसी क्रम में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने अपनी पहले वाली पार्टी को सलाह दी है कि वो ईमानदार और भेदभाव किए बिना राज्य में अगले 5 सालों तक लोगों का दिल जीतें.।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “कर्नाटक, चुनाव जीतना कठिन है।. उससे भी ज्यादा कठिन लोगों का दिल जीतना है।. अगले पांच सालों के लिए खुले, ईमानदार, गैर भेदभावपूर्ण बनकर लोगों का दिल जीतें.” उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी में इसमें से कुछ भी नहीं होने की वजह से हार गई.”
224 सीटों वाले कर्नाटक में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं। जबकि बीजेपी 66 सीटों पर ही सिमट गई।. पिछली बार के चुनाव में कांग्रेस ने 38.04 प्रतिशत वोट हासिल किया था। जो इस बार बढ़कर 42.88 प्रतिशत हो गया.
*कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर निशाना*:-
इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट और किया था। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।. राज्यसभा सांसद ने कहा, “प्रधानमंत्री हार गए, कर्नाटक के लोग जीत गए.। जनता ने 40 प्रतिशत, द केरला स्टोरी, विभाजनकारी राजनीति, अहंकार, झूठ सभी को नकार दिया।. कांग्रेस इस जीत की हकदार थी.” यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने पिछले साल मई के महीने में पार्टी छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उच्च सदन में पहुंचे हैं। वैसे देखा जाए तो कपिल सिब्बल का कांग्रेस प्रेम आज भी कम नहीं हुआ है। यह अलग बात है कि बे कांग्रेस के सक्रिय नेता इस समय नहीं है। किंतु वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल की राय कांग्रेस के लिए, यदि उसने इस राय पर अमल किया, तो भविष्य के लिए भी संजीवनी साबित हो सकती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes