ट्रक की टक्कर से ई -रिक्शा चालक सहित दो की घटनास्थल पर मौत, चालक फरार

Picsart 23 05 05 16 56 31 697

हरदोई / उत्तर प्रदेश 5 मई 2023

यह दुखद घटना जिला हरदोई थाना सांडी क्षेत्र के बाबन- जगदीशपुर के पास स्थित एक ईट भट्टा के सामने की बताई जा रही है। जहां इस दुखद घटना में गरीबी ई- रिक्शा चालक एवं रिक्शे में बैठी सवारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया । दुर्घटना तथा लगाए गए जाम की सूचना पाते ही थाना पुलिस एवं संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे । जाम लगाए लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।बताया गया कि यहां के पड़ोसी गांव सैतियापुर का निवासी 38 वर्षीय गुड्डू यादव पुत्र कुंज बिहारी ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार की सुबह ई-रिक्शा से गांव के ही सुनील पाठक उर्फ पुजारी (30) पुत्र मिथलेश को सांडी कस्बा ले जा रहा था।
जब वह गांव के निकट ईंट-भट्ठा के सामने पहुंचा। उसी समय जगदीशपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटे ट्रक की जद मेंआया ई-रिक्शा, तो हादसे में ई- रिक्शा चालक गुड्डू यादव तथा बैठा सवार, सुनील पाठक, दोनों दब गए। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराया ट्रक चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा का कहना है कि घटना में 2 लोगों की मौत हुई है। जिनके शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए जा चुके हैं । ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। किंतु अभी तक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज ना होने के संबंध में कोतवाल ने कहा कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाएगा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes