सत्ताधारी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए बैनर पोस्टर उड़ा रहे आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां

Picsart 23 05 01 21 37 47 210 1

– इधर एसडीएम आचार संहिता का हवाला दे कार्यवाही की दे रहे चेतावनी, उधर सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी खुलेआम उड़ा रहे आचार संहिता की धज्जियां = हो रहा वायरल वीडियो दिखा रहा हकीकत को आइना

कायमगंज 1 मई 2023
आदर्श आचार संहिता का ढिंढोरा बहुत बुलंद आवाज के साथ भले ही पीटा जा रहा हो और कहने के लिए चेतावनी भी बार-बार भी दी जा रही हो। लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा समर्थित ऐशे उम्मीदवार जिन्हें इसी पार्टी का चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है और इसी पर बे चुनाव लड़ कर जीतने का पूरा प्रयास भी कर रहे हैं।

इसी तरह के अधिकांश प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। इनके द्वारा अपने चुनाव क्षेत्र में लगाए गए पोस्टर बैनर जिन पर संभवत खुद प्रत्याशी का फोटो छपा है साथ ही कमल चुनाव निशान भी प्रिंट है। इस तरह लगाए गए पोस्टर बैनर एवं अन्य चुनाव प्रचार सामग्री पर उस प्रेस का नाम तक नहीं छपा। जहां से छपवा कर लाया गया है। नियम से तो हर चुनाव प्रचार सामग्री पर उस फर्म/ प्रचार सामग्री तैयार करने वाले प्रेस का नाम भी छपा होना चाहिए। लेकिन यहां ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है। विडंबना की बात तो यह है कि पूरा प्रशासनिक अमला जो आचार संहिता उल्लंघन न करने की सीख दे रहा है। वह भी इस ओर शायद देखना उचित नहीं समझ रहा है। क्योंकि इस समय तमाम सक्षम अधिकारी जो निर्वाचन संपन्न कराने की जिम्मेदारी संभाले हैं। क्या वह नगर में जगह- जगह बनने वाले पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने उनकी व्यवस्था देखने, यहअधिकारी इस नगर की सड़कों तथा गलियों से होकर नहीं जाते हैं? क्या इनके लिए जाने वाला रास्ता कोई गुप्त है। यदि जाते हैं तो आचार संहिता की खुली अवहेलना करने वाली चुनाव प्रचार सामग्री की ओर आखिर देखना क्यों उचित नहीं समझ रहे हैं,? नगर वासियों का कहना है कि मामला सत्ता से रसूख रखने वाले पार्टी प्रत्याशियों का है। शायद इसीलिए इनके लिए आचार संहिता का कोई मतलब नहीं है । उनका मानना है कि यदि यही गतिविधि अपनाकर कोई निर्दल प्रत्याशी या फिर विपक्षी पार्टी का उम्मीदवार यह गलती करता तो शायद अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में यही जिम्मेदार प्रशासन के अधिकारी उसके खिलाफ कार्यवाही करके अपना गुड वर्क दिखाने से पीछे नहीं हटते। लेकिन यहां तो मामला ही कुछ और है। ऐसे में कहा जा सकता है, कि क्या इस मजबूरी का फायदा केबल सत्ता हनक वाले उठाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। यह अनुत्तरित प्रश्न आज आदर्श आचार संहिता पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगाता हुआ आम आदमी में जिज्ञासा उत्पन्न कर रहा है। आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा एक वीडियो हकीकत बयां करता हुआ इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लोगों में चर्चा का विषय है बनता जा रहा है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes