kamalganj news घर से मांगे रुपए ना मिलने पर युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Picsart 23 05 01 12 10 41 701

Kamalganj news कमालगंज/ फर्रुखाबाद 1 मई 2023
निजी खर्चे के लिए घर से रुपए की मांग पूरी ना होने पर गुस्साए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्राप्त विवरण के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगीरामपुर निवासी विजय पांडे पुत्र श्याम नारायण पांडे ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसने अपनी मां से पैसे की मांग की थी ।जब मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। तो वह अपनी मां से झगड़ने लगा और नाराज हो कर चला गया। मां जब थोड़ी देर बाद घर के अंदर गई। तो देखा कि उसका बेटा फांसी पर लटका हुआ है। यह नजारा देखकर मां सदमे में आ गयी ।मृतक के पिता का पूर्व में देहांत हो चुका है ।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई पुलिस में है। दूसरा दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा है। विजय घर पर मां व दादी के साथ रहता था ।युवक की मौत से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है । इस दुखद घटना की सूचना मिलने के उपरांत मृतक के भाई तथा संबंधी एवं रिश्तेदार सभी उसके घर पर आ चुके हैं। पूरे गांव सहित परिवार में शोक का माहौल दिखाई दे रहा है। घटना के संबंध में गांव के लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते हुए। कोई मृतक को नासमझ बता रहा है, तो कोई कह रहा था कि खर्चा तो देना ही था। यह दे दिया होता तो शायद विजय की जान बच जाती। रुपए मिलने पर वह फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं करता। यह तो लोगों की बातें हैं। आखिर घरवाले किसी गलत आदत की पूर्ति के लिए कहां तक इस तरह धन की व्यवस्था कर सकते हैं।
रिपोर्टर =दीपक यादव, कमालगंज, फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes