Farrukhabad news संयुक्त पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 3 को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

IMG 20230425 WA0054

Farrukhabd news फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2023
उच्च अधिकारियों के कड़े निर्देश के बाद सक्रिय हुई थाना कंपिल पुलिस के निरीक्षक आरके सिंह तथा एसओजी टीम प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस टीम प्रभारी जगदीश भाटी ने संयुक्त पुलिस टीम हमराह पुलिस बल के साथ कंपिल थानाक्षेत्र बदायूं सीमा के पास बसे गांव किन्दर नगला गंगा कटरी में छापा मारा। जहां से तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 13 नाजायज 315 बोर देसी तमंचा, एक नाजायज 315 बोर राइफल, एक अधिया 12 बोर, 315 बोर की एक अधबनी नाल ,एक नाल 12 बोर, दो अधबने देसी तमंचा की बॉडी ,तमंचा बनाने के उपकरण, प्लास्टिक फार्मा, वेल्डिंग वायर सहित अन्य शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रेम सिंह पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम गूजरपुर थाना कंपिल ,राजीव पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम धस नगला थाना उसैत जिला बदायूं, तीसरे ने अपना नाम सनोज पुत्र रामखिलाड़ी निवासी वेतन नगला थाना उसैत जिला बदायूं बताया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार यह सभी अपराधी किस्म के पेशेवर वस्त्र निर्माता तथा सप्लायर कर्ता है। जिन पर जिले के विभिन्न थानों में लगभग 1 दर्जन मुकदमे कायम है। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद प्राप्त उपकरण तथा अवैध शस्त्रों को सील करते हुए पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर चालान कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes