Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 25 अप्रैल 2023
कायमगंज क्षेत्र के गांव पचरोली निवासी वीरपाल पुत्र सुखराम प्रधान की रिश्वतखोरी भरी दास्तां लेकर फरियाद करने कोतवाली पहुंचा था। लेकिन पुलिस ने इसे भी बाहर का रास्ता बताते हुए कोतवाली से चलता कर दिया। इसके बाद वह तहसील परिसर पहुंचा। लेकिन यहां भी कुछ हासिल नहीं हुआ। पीड़ित का कहना है कि उसका चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत होने के बाद उसका आवास स्वीकृत हुआ था। इसलिए उसने अपनी झोपड़ी हटाकर वहां पर आवास बनाने का काम शुरू किया। इस स्थान पर उसकी निहास पहले से ही भरी हुई थी। आरोप है कि धनराशि खाते में भिजवाने के नाम पर गांव का प्रधान उससे 20हजार रु० बतौर राहत शुल्क की मांग कर रहा है। आरोप है कि रुपए देने से इनकार करने पर प्रधान ने धमकाते हुए कहा कि मैं तुम्हारा आवास ही नहीं बनने दूंगा । इतना ही नहीं पीड़ित का कहना है कि आए दिन प्रधान उसे धमका कर परेशान करता है और साथ ही मारपीट करने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित का कहना है कि प्रधान की दबंगई से और आए दिन किए जा रहे गाली गलौज तथा दी जा रही धमकियों से अब वह बहुत परेशान हो चुका है। इसलिए उसकी फरियाद सुन कर आवश्यक कार्यवाही की जाए । लेकिन दबंग प्रधान की शिकायत पर जहां पुलिस ने कोई संज्ञान लेना उचित नहीं समझा। वही तहसील प्रशासन से भी ना उम्मीद होने के बाद यह बेचारा भी हाथ मलते हुए अपने घर वापस जाने को मजबूर हो गया। यह कोई एक मामला नहीं है ठीक इसी तरह की शिकायत लेकर इसी गांव का निवासी रामशरण पुत्र सुमेर तथा अहंकार पुत्र छेदा लाल निवासी सूखा नगला भी कोतवाली पहुंचे थे। लेकिन इनको भी वही स्थित देखनी पड़ी जो पहले के पीड़ित के साथ गुजर चुकी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr