Farrukhabad news फर्रुखाबाद 19 अप्रैल 2023
कोरोना से बचाव के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान के दौरान वैक्सीन के कुशल प्रबंधन, इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ई-विन) एवं कोविड वैक्सीनेसन में उत्कृष्ट कार्य करने पर मंगलवार को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ अपर्णा उपाध्याय ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा और ड्रिस्ट्रिक्ट वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर मानव शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ई-विन) की कार्यशाला में टीकाकरण रखरखाव को बेहतर तरीके से बताया गया। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रभात वर्मा ने दी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया की कोरोना संक्रमण के दौरान केंद्र सरकार ने को-विन एप लांच किया था। इस एप में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लाभार्थी के विषय में समस्त जानकारी भरी जाती थी, इसी के बाद उसे स्लॉट एलॉट होता था और टीका लगता था। इस तरह कोरोना से संबंधित कोविशील्ड, कोवैक्सीन और नियमित टीकाकरण की वैक्सीन का रखरखाव और वितरण की स्थिति के बारे में सीधी मॉनीटरिंग की गई।
संक्रमण काल में यूएनडीपी के वीसीसीएम ने वैक्सीन के रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई। इसके अलावा नियमित टीकाकरण की वैक्सीन के रखरखाव में भी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार का कहना है की वैक्सीन के बनने से लेकर लाभार्थी तक पहुंचने तक उसे एक लम्बा सफ़र तय करना पड़ता है। ऐसे में तापमान और रोशनी के प्रभाव से कई वैक्सीन अपनी क्षमता खो देती हैं। इसीलिए कोल्ड चेन प्रबंधन के तहत हर जिले में कोल्ड चेन स्टोर बनाए गए हैं। वहीँ सप्लाई चेन के तहत यह सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा, सही समय, सही स्थान, सही तापमान पर ही सही लाभार्थी तक पहुंचे।
संवाददाता अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug