kaimganj news साइबर क्राइम:- हैंकर ने बैंक अकाउंट से उड़ाए हजारों रुपए

Picsart 23 03 14 14 03 01 209

Kaimganj news कायमगंज /फर्रुखाबाद 15 अप्रैल 2023

डिजिटल सिस्टम से जितनी सुविधा मिल रही है। उसका दुरुपयोग कर शातिर दिमाग हैंकर भोले भाले लोगों के बैंक खातों से धोखाधड़ी करके आए दिन लाखों रुपए की हेराफेरी करके उनके खातों को साफ करते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आज उस समय सामने आया। जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी पुकार दिवाकर पुत्र महिमाचंद लिखित शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। दिवाकर ने बताया कि 9 अप्रैल 2023 दिन रविवार समय लगभग 7:00 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया। जिससे पता चला कि उसके आईसीआई बैंक शाखा कायमगंज अकाउंट से 40 रु० एवं तुरंत उसी समय 45 रुपए कुल धनराशि 85 हजार रुपया हैक करके किसी ने निकाल लिए। उसका कहना है कि जब उसने मैसेज वाले अज्ञात तीन नंबरों पर जिनमें से सबसे अंतिम नंबर के व्हाट्सएप पर कुसुम लाल यादव लिखकर आ रहा था। तीनों नंबरों पर पता करने का प्रयास किया। लेकिन कोई सही उत्तर नहीं मिल सका। उसका कहना है कि हैंग करने उसके रुपए बैंक अकाउंट से उड़ा लिए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राप्त मोबाइल नंबर अंकित कर अज्ञात के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 एवं सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes