Kaimganj news
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 13 अप्रैल 2023
कस्बा कायमगंज के मोहल्ला नुनहाई निवासी विधवा मधु गंगवार पत्नी स्वर्गीय अजय गंगवार ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह एक विधवा महिला है। उसकी कोई देखरेख करने वाला भी नहीं है। उसका कहना है कि उसका एक मकान रेलवे रोड मवेशी अस्पताल के पास स्थित है। जो उसकी पैतृक संपत्ति है। इस मकान पर अभय प्रदीप पुत्र भगवानदास व सुरजीत पुत्र अभय प्रदीप निवासी ग्राम किसरोली थाना शमशाबाद 6 अज्ञात लोगों के साथ आ धमके। घटना इसी माह की 2 तारीख की बताते हुए महिला ने कहा कि यह लोग उसके मकान पर अवैध रूप से जबरिया कब्जा करने का प्रयास करने लगे। मैंने विरोध किया और कहा कि मकान मेरा है। मेरे द्वारा लगाया गया ताला आप तोड़ नहीं सकते। इस पर इन लोगों ने मुझे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी । महिला का आरोप है कि इनमें से सुरजीत ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर/ पिस्टल निकाली और मेरी तरफ तानकर कहा कि चुप खड़ी रहे। नहीं तो अभी भगवान को प्यारी कर देंगे। महिला ने कहा कि उसी समय अभय प्रदीप ने भी धमकी देते हुए कहा कि मुझे जिस दिन मौका लगेगा। उस दिन तुझे जिंदा भट्टे में झुका देंगे। तेरी लाश का भी पता नहीं चलेगा। घबराई महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए आशंका व्यक्त की है कि उसके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है। पुलिस ने मामले का संज्ञान ले, आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 147, 504, 506 के अंतर्गत एनसीआर दर्ज की है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug