ट्रैक्टर पलटने से घायल शिवानी की उपचार के दौरान हुई दुखद मौत

Picsart 23 04 05 18 21 44 086

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 अप्रैल 2023
बीते दिवस देर शाम ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग 35 से 40 लोग गंभीर घायल हो गए थे। जिनमें से 4 लोगों को कायमगंज से फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। जिनमें शिवानी को उसके परिजन सैफई ले गए थे। जहां बीती रात उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताते चलें बीती शाम कायमगंज- अचरा मार्ग पर शिवरई मठ के पास बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी। जिसमें सवार महिलाएं बच्चे एवं पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें 108 एंबुलेंस एवं पुलिस की मदद से कायमगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन सभी घायलों में से 4 लोगों को उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया था। जिनमें से शिवानी(24) पत्नी शंभू की देर रात सैफई अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवानी की बड़ी बेटी दिव्या का मुंहबौर था । जिसको लेकर परिवार तथा आसपास के लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर बाबा नीम करोरी गए हुए थे। जब वह लौटकर वापस आ रहे थे। तब कायमगंज अचरा मार्ग पर घटना घटी थी। बताया गया है कि मृतका के तीन बेटियां थी। सबसे बड़ी बेटी दिव्या उसके बाद काव्या तथा दीपांशी। शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes