रोक के वाबजूद भी, पुलिस की अनदेखी के चलते, सवारियां भरकर फर्राटे से व्यस्त मार्गों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर

Picsart 23 04 05 18 16 34 250

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 अप्रैल 2023

शासन द्वारा सवारियां भरकर ट्रैक्टर ट्राली से लाना-लेजाना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। स्पष्ट दिशा निर्देश जारी होने के बावजूद भी ट्रैक्टर ट्राली से सवारियां भरकर बेरोकटोक लाई और ले जाई जा रही हैं। लेकिन पुलिस इस ओर न जाने क्यों ध्यान ही नहीं दे रही है। बता दें कि बीते दिवस ही देर शाम ट्रैक्टर ट्राली पलटने से लगभग 50 लोग जिनमें महिलाएं बच्चे एवं पुरुष शामिल थे। घायल हो गए थे। जिन्हें कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। आज दोपहर लगभग 12:00 बजे फिर वैसा ही नजारा उस समय देखने को मिला। जब नगर की पुलिया पुल गालिब से फर्राटा भरता हुआ सवारियों से भरा ट्रैक्टर गुजरा। जबकि पुलिया पर पुलिस की ड्यूटी लगी होती है। पुलिस की आंखों के सामने से फर्राटा भरता हुआ ट्रैक्टर गुजरा लेकिन वहां मौजूद पुलिस ने अपनी आंखें बंद कर ली। अभी कुछ माह पूर्व ही फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत हो गई थी ।वही 30–35 लोग गंभीर घायल हो गए थे। तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस को अनदेखा कर ट्रैक्टर चालक सवारियां भरकर फर्राटा भरते हुए देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं कायमगंज के ट्रांसपोर्ट चौराहा से तथा सीपी तिराहा से और ठीक इसी तरह पुलिया पुल ग़ालिब आदि स्थानों से जहां हर समय खाकी का पहरा लगा रहता है। इन व्यस्त स्थानों से ट्रैक्टर में जुड़ी ट्राली में भूसे की तरह भरी सवारियां भरकर ट्रेक्टर चालक तेज गति से, ट्रैक्टर दौड़ते हुए निकलते हुए देखे जा सकते हैं। फिर भी यहां की पुलिस इन वेचारों पर पूरी तरह मेहरबान ही बनी रहती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes