2 अवैध देसी तमंचे ,कारतूस एवं नकदी सहित अलग-अलग स्थानों से चार गिरफ्तार

Picsart 23 04 04 17 23 04 215

Kaimganj news कायमगंज/ फर्रुखाबाद 4 अप्रैल 2023

मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग समय में तथा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने 4 लोगों को 2 अवैध देसी तमंचे तथा जिंदा कारतूस नकदी व मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया । मिली सूचना के अनुसार पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव मामापुर निवासी 20 वर्षीय रौकी पुत्र अंतराम को पितौरा के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया। इसके पास से जामा तलाशी में एक अवैध तमंचा 12 बोर ,दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। वही दूसरी घटना में कोतवाली पुलिस द्वारा स्कार्पियो सवार 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इनमें से एक ने अपना नाम आदेश कुमार पुत्र श्री कृष्ण जाटव निवासी पपड़ी खुर्द थाना कायमगंज बताया । इसके पास से एक अदद 315 बोर तमंचा, दूसरे जिसने अपना नाम उमेश शाक्य पुत्र सियाराम निवासी मऊ रसीदाबाद बताया। इसके पास से दो जिंदा कारतूस 315 बोर तथा 11 सौ रुपए नकद ,एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। जबकि गिरफ्तारी स्थल मेला ग्राम रुटौल निवासी बॉबी उर्फ शिवम पुत्र सर्वेश यादव के पास से दौरान जामा तलाशी दो अदद 315 बोर जिंदा कारतूस तथा इसकी बांई जेब से ₹29950 व सैमसंग का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्कॉर्पियो संख्या यूपी 76 बी 2220 को अभिरक्षा में ले , इसके चालक आदेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया गया। जिसके विरुद्ध एमबी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। शेष सभी चारों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/ 25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes