कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 अप्रैल 2023
घरेलू कलह ऊपर से आर्थिक तंगी परिवार का पालन पोषण केवल मेहनत मजदूरी करके ही चल पा रहा था। जैसी स्थिति के चलते आज थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अलियापुर निवासी राजेश उर्फ राजू पुत्र धनपाल सिंह ने संदिग्ध परिस्थिति में सल्फास जैसा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होती देख घरवाले जहर पीड़ित को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां उसे प्रथम उपचार के बाद डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल फरुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया था। लेकिन साथ गए उसके घर वाले समाचार लिखे जाने तक उसे कायमगंज अस्पताल में ही रोके हुए थे। राजेश दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करके जो कुछ कमाता था । उसी से अपने परिवार का गुजारा चलाता था। दिल्ली रहने के समय ही उसने कुछ साल पहले संभवत: विहार प्रांत की रहने वाली महिला से शादी भी कर ली थी। जिससे उसके चार लड़के हैं। आर्थिक हालत ठीक न होने के बावजूद भी राजू शराब पीने का आदी था। आज जब वह अपने घर अलियापुर गांव में था। तो दिन के 4:00 बजे से ही शराब पी रहा था। कयाश लगाया जा रहा है कि ऐसी ही किसी बात को लेकर उसके घर में कहासुनी हुई। जिससे गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। चिकित्सक के अनुसार जहर पीड़ित का जीवन खतरे से बाहर नहीं है। इसीलिए उचित उपचार के लिए इसको रेफर किया गया है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct