कायमगंज / फर्रुखाबाद 25 मार्च 2023
प्रशासनिक अमला कानून व्यवस्था बिल्कुल ठीक-ठाक बताने का कितना भी ढ़िढोरा पीटे। लेकिन आए दिन हो रहे खुलासे से ऐसा मालूम पड़ रहा है कि प्रशासनिक दावा पूरी तरह ठीक नहीं है ।जिसका ताजा उदाहरण आज उस समय सामने आया। जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नंगला बसोला निवासी नरेश कुमार पुत्र रामसनेही परेशान हाल , कोतवाली कायमगंज परिसर में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचा। जहां उसने अपनी पीड़ा बताते हुए लिखित शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि उसकी पत्नी दयावती के नाम वर्ष 1993 में ग्राम समाज की भूमि से तत्कालीन ग्राम प्रधान तथा क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा उसे आवास हेतु भूखंड का आवंटन कराया गया था। उसका कहना है कि उसने अपनी सुविधा के अनुसार उस भूखंड की नीव भर कर उस पर भराव डाला तथा रहने के लिए झोपड़ी बना ली। इसके बाद अपनी गुजर-बसर के लिए वही उपले पाथने लगा तथा बठिया भी वही लगा लिया। फिलहाल उसने अपना आनाज बेचकर मिले धन से ईटें खरीद कर इस भूखंड पर लगभग 5 फीट ऊंची दीवार भी बनवा ली। उसका कहना है कि दीवार बन जाने से उसके पालतू पशुओं का बचाव हो रहा था। साथ ही पड़े छप्पर के नीचे सिर छुपाने के लिए उसे जगह मिल गई थी। लेकिन अचानक 21 मार्च 2023 को समय दिन के लगभग 11:00 बजे उसी के गांव के निवासी सोबरन पुत्र रूपराम, लटूरी पुत्र नत्थू इनका भाई बंगाली एवं भतीजा उदयवीर तथा बृज किशोर, कृपाराम आदि लोग अवैध तमंचा लाठी-डंडों से लैस होकर आ धमके। पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने कड़ी मेहनत से अर्जित किए धन द्वारा बनाई गई उसकी दीवार को तोड़ना शुरू कर दिया । उसका कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने उसे पकड़ कर बेरहमी से मारा पीटा। जिससे उसके कान में आज तक बहुत तेज दर्द हो हो रहा है। पीड़ित का कहना है कि यह लोग काफी गुंडा किस्म के हैं। इनकी दबंगई से पूरा गांव भयभीत रहता है। उसने इन लोगों पर जान माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रकरण की जांच कर, किए जा रहे अवैध कब्जे को रोकने के साथ ही आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने एवं स्वयं की सहायता तथा सुरक्षा प्रदान करने की प्रशासन से गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि प्रशासनिक जांच कब तक और कैसे होती है? उसका परिणाम क्या होगा? इसके बाद भी क्या पीड़ित को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों से छुटकारा मिल पाएगा अथवा नहीं ,देखना बाकी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct