कायमगंज / फर्रुखाबाद 24 मार्च 2023
कायमगंज नगर के सीपी विद्या निकेतन में संपन्न हुआ भव्य पुरस्कार वितरण समारोह। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा उप प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।
शुक्रवार को सीपी विद्या निकेतन कायमगंज में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका डॉ मिथिलेश अग्रवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके बाजपेई एवं उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैन द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत गीत तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका डॉ मिथिलेश अग्रवाल ने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक विषयों में सफलता प्राप्त करना अच्छी बात है। परंतु जीवन के क्षेत्र में भी सफल हो ना उतना ही आवश्यक है। क्योंकि आज का छात्र देश व समाज का भविष्य है। इसलिए जीवन में विकल्प तय कर पूरे परिश्रम के साथ सफलता के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालकर उन्हें मार्गदर्शन करते रहे। साथ ही उन्होंने नई शिक्षा नीति के विषय में भी प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य श्री जैन ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने समारोह में उपस्थित सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर छात्रों को निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर निर्मला चौहान, नेहा शाक्य, नीलम त्रिवेदी, रचना पुरवार, पंकज शुक्ला, एस के बाजपेई ,हरीश पचौरी, अनुज गंगवार सहित सीपी परिवार के योगदान की सराहना की गई।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़
Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr