बर्षा से तबाह हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग

Picsart 23 03 21 19 37 04 589

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 21 मार्च 2023

अचानक हुई तेज बारिश के कारण खेतों में खड़ी गेहूं तंबाकू आदि फसलों के साथ ही आम के बागों को हुए भारी नुकसान की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए भारतीय किसान यूनियन( स्वराज )ने आज एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम संबोधित , कायमगंज तहसील प्रशासन को सौंपा । जिसमें कहा गया है कि अन्य स्थानों की तरह जिला फर्रुखाबाद में भी हो रही बारिश के कारण आम गेहूं तथा अन्य फसलों को भारी क्षति पहुंची है। अतः प्रशासन इसका आंकलन कराते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र समय रहते राहत प्रदान करे। उन्होंने कहा है कि उनका संगठन इस ज्ञापन के माध्यम से शासन तथा प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करना चाहता है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षा आंधी तूफान जैसे हालात के कारण किसानों की खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ ही है। साथ ही किसानों को पशुहांनि तथा जनहानि से भी गुजर ना पड रहा है। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद जनपद इस आपदा के लिए पहले से ही अधिसूचित है। इसलिए बर्षा तथा आंधी तूफान से जो भी क्षति हुई है। उस सभी का आंकलन कर आपदा मोचक निधि से किसानों को राहत प्रदान की जानी चाहिए। राहत मिलने से किसान के नुकसान की भले ही पूरी तरह भरपाई ना हो। किंतु उसे कुछ न कुछ राहत तो मिल ही जाएगी। ज्ञापन अवसर पर सैफ अली एटा, अंकित फर्रुखाबाद जिला सचिव एवं इंद्र प्रकाश शर्मा ,अनुरुध्द द्विवेदी मंडल महासचिव कानपुर, सुनील पाराशर प्रदेश संगठन मंत्री, मानसिंह, रामदेव, विष्णुदयाल आदि किसान नेता उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes