कायमगंज/ फर्रुखाबाद 18 मार्च 2023
आज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में 154 प्राप्त शिकायतों में से 8 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। समाधान दिवस में कायमगंज नगर के मोहल्ला लोहाई की निवासी अंजू गुप्ता पत्नी नरेश चंद ने अपनी कृषि भूमि स्थित गांव धर्मपुर पर जबरिया इसी गांव के निवासी कुछ दबंगों द्वारा खेत पर कब्जा करने तथा विरोध करते ही जान से मार डालने की धमकी देने, नगर के मोहल्ला काजमखां की निवासी सुधा देवी पत्नी अजय पाल ने अपने दरवाजे पर सटाकर लगाए गए विद्युत पोल को हटाने, ग्राम सभा लखनपुर की ग्राम प्रधान मोहिनी ने गांव में स्थित ग्राम समाज की भूमि पर जन सुविधा के लिए बारात घर बनवाने की समस्या रखते हुए इस भूमि पर भू माफियाओं द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की, वही नगर से सटे गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद रफी ने पीएसीएल इंडिया लिमिटेड कंपनी में 5 वर्ष पूर्व किए गए निवेश की धनराशि वापस न करने पर कंपनी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसकी जमा धनराशि मय ब्याज वापस कराने की गुहार लगाई। विकासखंड नवाबगंज के गांव इमादपुर समैचीपुर की निवासी कल्याण की पत्नी ने अपनी गरीबी का वास्ता दे, ग्राम प्रधान तथा सचिव द्वारा आवास पात्रता सूची से नाम पृथक करने की शिकायत करते हुए पात्रता सूची में नाम अंकित कर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। जय सिंह उर्फ जबर सिंह निवासी गांव जिराऊ ने शिकायती पत्र में कहा कि वह एक वृद्ध व्यक्ति है। उसका एक वाद दीवानी न्यायालय में चल रहा है। उसे वापस करने के लिए उसके विरोधी नाजायज असलाह लेकर उसे धमका रहे हैं। क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर निवासी राजवीर पुत्र हरिनंदन ने अपनी क्रय की गई भूमि पर दबंगों द्वारा जबरिया कब्जा करने की शिकायत की, जबकि शैलेश बृजमोहन व नन्हें निवासी कटरी तौफीक की गढिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपात्रों को आवास दिए जाने व पात्रों के नाम सुविधा शुल्क उपलब्ध न कराए जाने के कारण काटे जाने की शिकायत कर आवश्यक कार्यवाही की गुहार लगाई। इस तरह ज्यादातर शिकायतें कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने से संबंधित अवैध कब्जे एवं विद्युत विभाग तथा अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त हुई। निस्तारित मामलों के अतिरिक्त समस्याओं से संबंधित शिकायत पत्र संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निस्तारण का निर्देश दे सौंप दिए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संजय सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम सहित अन्य विभागों के अधिकांश अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
इनसैट:- अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों की जांच के साथ ही बाधित विद्युत सप्लाई जल्द कराई जाएगी बहाल= डीएम
कायमगंज, 18 मार्च 2023
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं के निस्तारण हेतु कायमगंज आए जिला अधिकारी फर्रुखाबाद संजय कुमार सिंह ने मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में कहा कि कायमगंज में जितने भी निजी अस्पताल बिना मानक के चलाए जा रहे हैं । उनका सत्यापन एसडीएम तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मौके पर भेजकर जल्द कराया जाएगा । जो अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाए जाएंगे। उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । एक अन्य प्रश्न के उत्तर में जिलाधिकारी ने कहा कि हड़ताल के कारण विद्युत सप्लाई बाधित चल रही है। उसे नगर पालिका के बिजली से संबंधित जानकार कर्मचारियों एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों को भेजकर जल्द से जल्द विद्युत सप्लाई चालू करा दी जाएगी। वहीं उन्होंने जाम की समस्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न के संबंध में कहा कि तहसील पुलिया पुल ग़ालिब से लेकर नगर की बड़ी मस्जिद तक हर समय जाम की समस्या बताई जा रही है। इस जाम से भी निजात दिलाने के लिए जल्द व्यवस्था की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug