एचटी विद्युत लाइन, तार की चपेट में आई भैंस मरी, पशुपालक तथा उसकी मां हुए गंभीर रूप से घायल

Picsart 23 03 17 14 56 29 053

कायमगंज/ फर्रुखाबाद, 17 मार्च 2023
फाल्ट होने से 11 हजार की विद्युत लाइन का तार टूटा। जिसकी चपेट में आने से भैंस की झुलस कर हुई मौत। तड़पती भैंस को बचाने का प्रयास करने पहुंचे पशुपालक तथा उसकी मां विद्युत करंट के आघात से हुए गंभीर रूप से घायल ।दोनों को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। घटना थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम बिलसड़ी की बताई जा रही है। जहां आज सुबह गांव के बाहर 11000 की लाइन के नीचे सुखेंद्र पुत्र सुरेश की भैंस बंधी हुई थी। बताया गया कि पोल पर एक गिलहरी चढ गई। जिससे 11000 की लाइन में फाल्ट हो गया और तार टूट कर जमीन पर जा गिरा। जिसकी चपेट में आकर भैंस गंभीर रूप से झुलस गई तथा उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तार टूटने की जानकारी जैसे ही सुखेन्द्र को हुई तो वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा, और भैंस को बचाने के लिए प्रयास करने लगा। इसी दौरान सुखेंन्द्र की मां लालता देवी (60)पत्नी सुरेश भी मौके पर पहुंच गई और भैंस को बचाने का प्रयास करने लगी। इन दोनों को भी 11,000 की लाइन का करंट लग गया । जिससे यह लोग अचेत होकर वहीं गिर पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सूझबूझ से मां तथा बेटे को 108 एंबुलेंस के ईएमटी शिवनंदन की मदद से दोनों करंट पीड़ितों को कायमगंज के सीएचसी अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। जहां समाचार लिखे जाने तक उनका उपचार जारी था। बताया गया है कि लगभग आधा घंटा तक टूटे पड़े तार में विद्युत करंट प्रवाह चलता रहा । जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद जैसे- तैसे लाइन का विद्युत प्रवाह बंद हुआ । तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अस्पताल में भर्ती सुखेंद्र ने बताया कि लगभग 60 से 65हजार रुपया कीमत की भैंस मर गई है। समाचार लिखे जाने तक कोई विद्युत कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। वही एचटी लाइन विद्युत आघात से भैंस के मरने एवं पशुपालक तथा उसकी मां के घायल होने की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes