– संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से ही पनप रहा है अवैध गर्भपात का धंधा
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 13 मार्च 2023
मामला कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने आवासों का है ।जहां धड़ल्ले से किया जा रहा है अवैध गर्भपात का धंधा। जबकि आला अधिकारियों को सब कुछ पता है । इस सबके बावजूद भी इस रोग की तरह पनप रहे गर्भपात के धंधे पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला बीती देर रात अस्पताल में देखने को मिला। जब थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम वहबलपुर मिस्तमी निवासी कश्मीर सिंह अपनी पत्नी गूंदी बेगम को लेकर अस्पताल इमरजेंसी में पहुंचे। बताया गया कि एक दिन पूर्व महिला का अवैध गर्भपात अस्पताल के आवासों में इसी अस्पताल में तैनात कर्मचारी द्वारा किया गया था। इसके बाद महिला को दवा लिखकर घर भेज दिया गया। बीते दिवस महिला की दोबारा से हालत बिगड़ गई। जब उसके परिजन उसे लेकर उसी कर्मचारी के पास पहुंचे। तो उस कर्मचारी ने डांटते डपते हुए महिला को अस्पताल इमरजेंसी में लाकर भर्ती करा दिया। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने महिला को देखने के बाद प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।बताते चलें की यह कोई नई बात नही है। अस्पताल परिसर तथा आस- पास क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती रहती है। पीड़ित पति कश्मीर ने बताया कि गांव की एक महिला द्वारा वह अस्पताल में लाए थे। उसी महिला ने अस्पताल में बने आवासों में ले जाकर मेरी पत्नी का अवैध गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे इमरजेंसी में लाकर भर्ती किया गया। बरहाल महिला को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर किया गया है। कुछ अस्पताल कर्मियों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि यह सब चिकित्सा अधीक्षक की मिलीभगत से अस्पताल में लंबे समय से चल रहा है। जिसको ना तो कोई देखने वाला है और ना ही कोई सुनने वाला। ऐसे में प्रश्न अनुत्तरित होता है कि जब अधिकारी अवैध गर्भपात रोकने के लिए कोई कारगर कदम उठाने की बजाए, उसे बढ़ावा दें, तो फिर भला स्थिति में सुधार कैसे हो सकता है।
इनसैट:- कायमगंज सरकारी अस्पताल में, यहां के सरकारी आवास में रहने वाले किसी कर्मचारी ने कंपिल क्षेत्र के गांव बहवलपुर की निवासी महिला गूंदी बेगम का गर्भपात कराया था। हालत बिगड़ने पर उसे उसी कर्मचारी द्वारा इसी अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराने के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था । उस बेचारी अवैध गर्भपात पीड़ित महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके सदमे से मृतका का पूरा परिवार परेशान दिखाई दे रहा है। परिवार में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct