महिला सहित चार ने खाया जहर, दो बच्चे छत से गिरकर हुए घायल, सभी की हालत गंभीर

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 13 मार्च 2023
अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों तथा एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। सभी को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार कायमगंज के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी संदीप(24) पुत्र लालाराम का किसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया ।इसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। वही नगर के ही मोहल्ला कूंचा गंगादरवाजा निवासी शिवम(28) पुत्र प्रमोद ने गृह कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाया। इसके अलावा रामसिंह (40)पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी झब्बू पुर थाना कायमगंज ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। वही सोनी(24) पत्नी मनोज निवासी थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम कैरई का विवाद पति से किसी बात को लेकर हो गया। जिसके चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सभी को उनके परिजनों ने कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया है।
वही थाना क्षेत्र कंपिल के गांव त्यौर खास निवासी चंदन की 2 वर्षीय बेटी तथा इसी थाना क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी दुर्विजय सिंह कठेरिया का 4 वर्षीय बेटा अनमोल दोनों अपने-अपने घर की छतों पर खेलते समय असंतुलित होकर नीचे जा गिरे। गंभीर हालत में दोनों के परिजन उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्रथम उपचार के बाद दोनों मासूमों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes