जानवरों के घेर में आग लगाने का आरोप, शिकायत पुलिस से

Picsart 23 03 11 16 32 18 363

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 11 मार्च 2023
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला मुकुट मजरा मईहादीदादपुर निवासी राजेंद्र उर्फ मुन्नू पुत्र पुत्तूलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती शाम समय करीब 8:00 बजे उसी के गांव के निवासी जितेंद्र ,विनोद पुत्रगण सीताराम, शिवम बघेल पुत्र भूरेलाल ने आकर उसके घेर में, जिसमें जानवर बांधे जाते हैं। उसमें आग लगा दी । पता चलते ही मैं तथा मेरे घरवाले भागकर मौके पर पहुंचे। जलती हुई आग को बुझाने का प्रयास किया। उस समय हम सभी लोगों ने आरोपियों को मौके से भागते हुए देखा। भागता हुआ देखकर इनका पीछा किया, तो इन लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचे से हम लोगों की तरफ जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। किंतु किसी तरह हम सभी लोग बाल-बाल बच गए । आरोप है कि इन लोगों ने धमकी देते हुए कहा कि मैं एक बहुत बड़े संगठन का पदाधिकारी हूं। तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जहां शिकायत करनी हो कर ले , पीड़ित का कहना है कि आरोपियों में से विनोद पुत्र सीताराम किसी अपराधिक मामले में सजायाफ्ता है और इस वक्त जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। राजेंद्र ने आरोपियों के विरुद्ध जांच कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes