फर्रुखाबाद 10 मार्च 2023
जनपद के थाना मेरापुर के गांव ब्रह्मपुरी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में अपनी पीड़ा बताते हुए कहा है कि वह 9 मार्च को अपनी बुआ के घर से वापस आ रहा था। समय लगभग रात के 9:00 बजे रास्ते में उसी के गांव के निवासी विजय सिंह ,अनिल, मोहन सिंह अतर सिंह व उर्मिला घात लगाए बैठे थे। जैसे ही मैं इनके पास से निकला अचानक इन्होंने मुझे चारों तरफ से घेर कर पकड़ लिया। उसी समय इनके साथी हरिसिंह ,लखबीर सिंह तथा राजकुमार भी मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने भी गाली गलौज करते हुए कहा कि इसे खींचकर ले चलो और मार डालो। इसके बाद यह लोग मुझे मारपीट कर घसीट कर ले जाने लगे। उर्मिला ने मुझे जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर हसिया से चोट पहुंचाने की कोशिश की। मगर किसी तरह बच गया। यह लोग मुझे बेरहमी से मारपीट रहे थे। उसी समय गांव के कुछ लोग मेरी चीख-पुकार सुनकर मौके पर आ गए। इन लोगों ने तथा मेरी पत्नी पिंकी ने आकर मुझे किसी तरह बचाया । आरोप है कि जाते समय यह लोग फिर देख लेने तथा जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। पीडित का कहना है कि उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी डायल 112 को फोन से देकर पुलिस सहायता की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने हकीकत को समझा। इसके उपरांत में रिपोर्ट लिखाने कोतवाली मेरापुर आया हूं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की गुहार लगाई। किंतु समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। जिससे पीड़ित दंपत्ति खासे भयभीत नजर आ रहे थे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct