केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर कांग्रेस जिला कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

Picsart 23 03 10 16 14 02 147

– एलआईसी तथा एसबीआई में जमा मध्यम वर्ग तथा आम भारतीय नागरिक की पूंजी अदानी ग्रुप में निवेश करने का दबाव बनाने का सरकार पर लगाया आरोप
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 10 मार्च 2023
केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कायमगंज एलआईसी ऑफिस के बाहर नारेबाजी कर एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित नायब तहसीलदार सृजन कुमार को सौंपा।
जिला अध्यक्ष मनोज गंगवार के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीकृष्ण गौतम, अभिनय गंगवार ,अभिषेक शर्मा, मनोज कुमार, आमोद गंगवार आदि कांग्रेसी नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित सौपे गए ज्ञापन में कहा है कि भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति गहरे आर्थिक संकट के समय में भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है। और एसबीआई एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है। कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब और मध्यम वर्ग के हितों के पक्षधर में रही है। इन वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार जो कुठाराघात कर रही है। उसको हम लोग सहन नहीं कर सकते । हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि सार्वजनिक संस्थानों जिसमें देश के करोड़ों गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की खून पसीने की कमाई लगी हुई है। उन्हें किसी भी स्थिति में व्यक्तिगत हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से अनुरोध कर कहा कि आप केंद्र सरकार को अपने स्तर से आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें। जिससे देश के करोड़ों गरीब एवं मध्यम वर्गीय लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ ना किया जा सके। ज्ञापन के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को केबल चंद पूंजीपतियों के हितों की चिंता है। सरकार देश के करोड़ों नागरिकों के निवेश को अपने मित्र पूंजीपतियों के हवाले करके उनको बर्बाद करने पर तुली है। आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा की केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से देश का आर्थिक ढांचा बुरी तरह ध्वस्त हो रहा है। जिससे देश की जहां एक ओर भारी आर्थिक क्षति हो रही है। वही महंगाई भी निरंतर बढ़ती जा रही है। महंगाई बेरोजगारी चरमराई आर्थिक व्यवस्था जैसे कुप्रबंधन के लिए कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार बताया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes