अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं ने खाया जहर – हालत गंभीर

Picsart 23 03 09 17 57 03 743

कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 मार्च 2023
अलग-अलग घटनाओं में 2 महिलाओं ने जहर खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के ग्राम रशीदपुर मई निवासी गौतम की 27 वर्षीय पत्नी कुंती देवी ने गृह कलह के चलते घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब जानकारी घर में मौजूद परिजनों को हुई तो आनन-फानन में महिला को कायमगंज के सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया। वही एक अन्य घटना में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गौराईपुर निवासी राम रतन की 35 वर्षीय पत्नी साधना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बताया गया है कि आज पर्वा वाले दिन महिला का पति खाने पीने के लिए मीट घर लेकर आया था। जिसको लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। पति ने महिला को डांट डपट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने खेतों में छिड़काव के लिए रखी जहरीली दवा उठाकर पी ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में वह उसे लेकर कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। दोनों महिलाओं को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। दोनों जहर पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!

KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल

Farrukhabad news ​फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes