वेल्डिंग कराते समय लगी बाइक में आग, मचा हड़कंप

Picsart 23 03 03 17 18 32 660

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 3 मार्च 2023
कुछ टूट-फूट सही कराने के लिए वेल्डिंग कराते समय ही मोटरसाइकिल में आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया । देखते ही देखते तेज लपटों के साथ मोटरसाइकिल धू-धू कर जल गई ।कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रौकरी निवासी अनुज पुत्र रामविलास कस्बे में इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक बिल्डिंग की दुकान पर बाइक के स्टैंड पर बिल्डिंग करा रहे थे ।तभी अचानक बाइक में आग लग गई। और वह धू-धू कर जलने लगी । आग लगते ही हड़कंप मच गया । लोगों ने जैसे-तैसे पानी डालकर आग बुझाई ।लेकिन तब तक पूरी बाइक जलकर राख हो चुकी थी। वेल्डिंग करते समय शायद वेल्डिंग करने वाले ने जहां पर तेज एवं चमकदार आग निकल रही थी। उसकी तेज आग बनती चिंगारियां को नियंत्रित करने के लिए दूसरी तरफ टीन का अवरोध नहीं लगाया। इसीलिए निकली चिंगारियों ने देखते ही देखते पूरी बाइक को धू-धू कर जला दिया। बाइक के इंजन से साथ ही टंकी से इंजन को पैट्रोल सप्लाई वाले पाइप के आग की चपेट में आते ही आग ने और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया था।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes