महिला तथा युवक ने खाया जहर हालत गंभीर

Picsart 23 03 01 19 50 49 253

कायमगंज / फर्रुखाबाद 2 मार्च 2023
अलग-अलग घटनाओं में महिला तथा युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद एटा के राजा के रामपुर मोर्चा नहर निवासी जावेद की 30 वर्षीय पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया। बताया गया है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने कीटनाशक का सेवन किया था। वही अन्य घटना में थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी इस्लाम खां के 20 वर्षीय पुत्र आसिफ ने मां से हुए विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया गया है कि आसिफ का विवाद अपनी ही मां से किसी बात को लेकर हो गया था। जिस से नाराज युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों के ही परिजनों ने जहर पीड़ितों को कायमगंज सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes