प्रधानमंत्री के चित्र वाली तहसील परिसर में लगी क्षतिग्रस्त होर्डिंग ,पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Picsart 23 02 27 17 25 17 504

– फटे चित्र वाली होर्डिंग का तेजी से हो रहा वीडियो वायरल
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 27 फरवरी 2023
किसी साधारण व्यक्ति कि नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाली विकास कार्यों को दर्शाती हुई एक होर्डिंग कायमगंज तहसील परिसर में अभी कुछ दिन पहले लगाई गई थी। उस पर भारत के प्रधानमंत्री का चित्र पूरी तरह सुरक्षित था। लेकिन कुछ ही दिन के बाद होर्डिंग पर छपा चित्र क्षतिग्रस्त होकर वदशक्ल दिखाई देने लगा। इस पूरे दृश्य का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर आमजन तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए लापरवाही की एक तरह से खिल्ली उड़ा रहे हैं। होर्डिंग पर सम्मिट 2023 के साथ ही यूपी में भारी निवेश तथा रोजगार की स्थिति दर्शाई गई थी । लेकिन उस पर लगा चित्र ही फाड दिया गया। इस संबंध में भाजपा के कार्यकर्ता शिव कुमार शाक्य ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के चित्र वाली होर्डिग जब तहसील परिसर में ही सुरक्षित नहीं रह सकती तो फिर भला तहसील के आला अधिकारियों से और क्या उम्मीद की जा सकती है।तहसील परिसर में हर रोज यहां के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भी अन्य अधिकारी व कर्मचारी आते जाते रहते हैं। लेकिन यह लापरवाही ही है कि किसी ने भी होर्डिंग की सुरक्षा तो दूर की बात है। फटी होर्डिंग को सही कराने तक का नहीं सोचा । आक्रोशित कार्यकर्ताओं का कहना है कि बे सभी पार्टी जन अधिकारियों की इस अनदेखी तथा लापरवाही से काफी आहत हैं। उनका कहना है कि उन्हें अधिकारियों के विरुद्ध आवाज उठानी पड़े। इससे पहले अधिकारी अपनी लापरवाही पर अफसोस जाहिर कर होर्डिंग को सही करा दें। यदि जल्द ऐसा नहीं हुआ तो अधिकारियों की इस संवेदनहीनता के विरुद्ध उन्हें ही आगे आकर अधिकारियों को चेतावनी देनी पड़ेगी।
ब्यूरो चीफ= जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes