फर्रुखाबाद , 27 फरवरी 2023
फर्रुखाबाद कोतवाली पुलिस ने अपने सूत्रों से जानकारी जुटाकर जहरखुरानी गिरोह के 4 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर या सुंघाकर लूटपाट को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्यों को रोडवेज परिवहन निगम बस स्टैंड के पास से पुलिस को पकड़ने में कामयाबी मिली है।
पकड़े गए लुटेरों में से एक अपराधी किस्म का सौरभ शुक्ला उर्फ सोनू पुत्र हरिश्चंद्र कोतवाली ब कस्बा मोहम्मदाबाद के मोहल्ला राजीव नगर का निवासी है। जबकि उसका दूसरा साथी कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम ढिपारी का निवासी दलबीर शाक्य पुत्र सीताराम तथा तीसरा
नगला बंटी निवासी संजय जाटव उर्फ पीपी पुत्र उजागर सिंह एवं कोतवाली बेवर के ग्राम नरायनपुर निवासी जीतू चौहान उर्फ विपिन सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह है। शातिर सौरभ वर्तमान में जनपद मैनपुरी थाना बेवर के अठलकडा में रहता है। जबकि दलवीर शाक्य जनपद फरीदाबाद थाना धौज के रावल मोड खीरी में रहने लगा है। जामा तलाशी के दौरान गिरोह के इन सदस्यों के पास से चार मोबाइल फोन, 3 पैकेट बिस्किट नशीली दवायुक्त।दो पैकेट बिस्किट सादा, एक छोटी सीसी लिक्किवड नशीला पदार्थ, 348 टेबलेट नशीली दवाइयां, पांच मदरबोर्ड मल्टीमीडिया मोबाइल फोन, तीन छोटे पैकेट में कोकीन पाउडर, दो पॉकेट पर्स, दो आधार कार्ड की छाया प्रति, 10,800 रुपए, 3 मोबाइल 3 पिट्ठू बैगों में भरा हुआ इनका सामान बरामद हुआ है।
पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा ने मीडिया को बताया कि इन शातिरों ने इसी वर्ष 9 फरवरी को थाना शमशाबाद के मोहल्ला चौखंडा निवासी प्रदीप त्रिपाठी की पत्नी को नशीला पदार्थ देकर 5 हजार रुपए झुमकी, वाली, दो सोने की अंगूठी लूटी थी। 25 फरवरी को ग्राम फरीदपुर निवासी रवेंद्र सिंह के पुत्र को नशीली चाय पिलाकर 13 हजार रुपए लूट लिए थे।शातिर लुटेरे सौरभ शुक्ला की कोतवाली मोहम्मदाबाद में हिस्ट्री शीट नंबर 392ए खुली है। बताया गया कि जनपद मैनपुरी थाना किशनी के ग्राम बैरागपुर निवासी नरेंद्र शाक्य पुत्र अहिवरन एवं जनपद अलीगढ़ के ग्राम महावीर नगर निवासी सतीश शर्मा पुत्र कप्तान शर्मा भी इसी गिरोह के सदस्य हैं।
जहर खुरानी गिरोह के इन चार सदस्यों के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद इनके गिरोह के शेष सदस्यों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल
KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’
KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज
Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]
May
UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी
Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग
KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख
KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]
May